सीबीआई पर मद्रास हाई कोर्ट का कटाक्ष, पिंजरे में बंद तोता हो आज़ाद

सीबीआई पर मद्रास हाई कोर्ट का कटाक्ष, पिंजरे में बंद तोता हो आज़ाद मद्रास हाई कोर्ट ने सीबीआई की स्वतंत्रता पर सवाल उठाते हुए दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार से कहा है कि सीबीआई को आजाद संस्था बनाने की दिशा में कदम उठाए।

सीबीआई पर कटाक्ष करते हुए मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि सीबीआई को अधिक आजादी दिए जाने की जरूरत है ताकि पिंजरे में बंद तोते को रिहा किया जा सके। मद्रास हाई कोर्ट ने सीबीआई को पिंजरे में बंद तोते की तरह बताया है।

मद्रास हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को कई निर्देश जारी करते हुए केंद्रीय एजेंसी को अधिक शक्ति और अधिकार क्षेत्र के साथ वैधानिक दर्जा प्रदान करने वाला एक अधिनियम लाने को कहा है ताकि यह केंद्रीय चुनाव आयोग और सीएजी की तरह अधिक स्वतंत्र हो जाए और निष्पक्ष निर्णय ले सके।

अदालत की खंडपीठ ने कहा कि जब कोई संवेदनशील एवं जघन्य अपराध होता है तथा स्थानीय पुलिस की ओर से उचित जांच नहीं होती तो हमेशा सीबीआई जांच की मांग उठती रही है। लोगों को सीबीआई पर विश्वास है। लेकिन बहुत दुख की बात है कि सीबीआई यह कहकर किसी भी जांच से पैर खींच लेती है कि उसके पास जरूरी संसाधन एवं जनशक्ति नहीं है और वह जांच करने में सक्षम नहीं है।

अदालतों के समक्ष सीबीआई का यह । चने का बहुत पुराना है एवं सामान्य सा तरीका है। अदालत ने कहा है कि सीबीआई के लिए अलग कैडर हो। उसके पास प्रतिनियुक्ति पर निर्भर रहने के बजाय अधिकारियों का एक समर्पित कैडर होना चाहिए ताकि वह अपने अनुसार नियुक्ति कर सके।

अदालत के अनुसार सीबीआई फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, संसाधन एवं बजट की कमी जैसी कई बाधाओं का सामना कर रही है। याद रहे कि इससे पहले 2013 में सर्वोच्च न्यायालय ने भी कहा था कि सीबीआई पिंजरे में बंद तोते की भांति है जो अपने मालिक की इच्छा अनुसार बोलता है।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *