मध्य प्रदेश: प्रियंका गांधी आज जबलपुर से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी

मध्य प्रदेश: प्रियंका गांधी आज जबलपुर से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी

जबलपुर: मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्यप्रदेश चुनाव के अब तक के सर्वे नतीजे कांग्रेस के लिए राहत देने वाले नज़र आ रहे हैं। सर्वे के नतीजों को देखते हुए कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ चुनाव में उतरना चाहती है, तो वहीं बीजेपी आपसी कलह से जूझ रही है और वह मध्यप्रदेश चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में सत्ता के सपने देख रही है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज 12 जून को संस्कारधानी जबलपुर से चुनाव प्रचार की शुरुआत करने जा रही हैं। वह यहां शहीद स्मारक पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग अध्यक्ष के. मिश्रा ने बताया कि सोमवार को प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शहीद स्मारक पर कांग्रेस पार्टी की चुनाव प्रचार रैली को संबोधित करेंगी। इससे पहले वह गोवर घाट पर मां नर्मदा की आरती और पूजा करेंगी।

के मिश्रा ने कहा कि पूरे शहर में हनुमानजी की 30 बाई 30 फीट की गदा स्थापित की गई है, जो न्याय की जीत का प्रतीक होगी और कांग्रेस कार्यकर्ता रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे। और युवा रक्त की एक-एक बूंद राष्ट्र निर्माण के लिए प्रियंका गांधी को अर्पित की जाएगी और एकत्रित रक्त को ब्लड बैंक में दान किया जाएगा।

खबर है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सिंह ख़ुद प्रियंका गांधी को रिसीव करने एयरपोर्ट जाएंगे, और दोनों नेता एक साथ चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। के मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों पर कमलनाथ के नेतृत्व में यह चुनाव लड़ेगी। नारी सम्मान योजना के तहत कांग्रेस पार्टी महिलाओं को 1500 रुपये और प्रति माह 500 रुपये गैस सिलेंडर देगी।

मध्य प्रदेश की जनता को कांग्रेस की सरकार बनने पर 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट बिजली आधी दर पर दी जाएगी। कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी और पुरानी पेंशन योजना फिर से शुरू करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles