मैक्रों की भारत यात्रा से दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई मिलेगी: पीएम मोदी

मैक्रों की भारत यात्रा से दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई मिलेगी: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का स्वागत करते हुए कहा है कि भारत आपकी यात्रा और दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक है। मंगलवार को मुंबई में मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में विश्वास जताया कि उनकी बातचीत से विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत होगा तथा इससे दुनिया भर में विकास की उम्मीद पैदा होगी।

गौरतलब है कि मैक्रों तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार रात मुंबई पहुंचे थे। मंगलवार को उनकी मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक है। इसके बाद मैक्रों राजधानी नई दिल्ली में आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन में भाग लेंगे।

पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा, “भारत में आपका स्वागत है। भारत आपकी यात्रा और हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उत्सुक है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी बातचीत से विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत होगा तथा दुनिया भर में प्रगति होगी। मुंबई में और बाद में दिल्ली में मुलाकात होगी, मेरे प्रिय मित्र इमैनुएल मैक्रों।”

इससे पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने भारत रवाना होने के बाद कहा था कि वह भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए भारत का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, “भारत के रास्ते में! हमारी रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए मुंबई से नई दिल्ली तक तीन दिन। मेरे साथ बिज़नेस लीडर्स तथा आर्थिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक और डिजिटल क्षेत्र के प्रतिनिधि हैं, जो भारत और फ्रांस के संबंधों को वास्तविक और ठोस रूप देते हैं। हम सभी मिलकर अपने सहयोग को और आगे बढ़ाएंगे। कल मिलते हैं, मेरे प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी।”

पीएम मोदी और मैक्रों के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद कई क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *