झूठ और खोखले नारे ही BJP का सबसे कुशल मंत्रालय: राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब 2014 में BJP चुनाव लड़ने जा रही थी तब नरेंद्र मोदी की तरफ़ से दर्जनों नारे और वादे किए गए थे, चुनाव हो गया सरकार भी बन गई उसके बाद भी वादों का सिलसिला चलता रहा और अलग अलग तरह के नारे दिए जाते रहे।
लेकिन सत्ता में आने के बाद जैसे जैसे समय गुज़रता गया पूरा देश इंतेज़ार करता रहा कि शायद इस महीने मोदी जी वादों को पूरा करेंगे शायद इस साल पूरा करेंगे, इंतेज़ार करते करते आज 7 साल हो गए लेकिन वादे केवल झूठ और नारे फ़र्जी बन कर रह गए।
साल में 2 करोड़ के रोज़गार का वादा तो किया तो अगर इससे आधे लोगों को ही दे दिया होता तो देश और उसकी जनता शिकायत न करती, लेकिन यहां मामला उल्टा दिखाई देता है, वादा साल के 2 करोड़ रोज़गार का किया लेकिन रोज़गार देने के बजाए उल्टा छीन लिया गया।
काला धन वापसी के चक्कर में नोटबंदी यह कह कर की कि इससे आतंकवाद की कमर टूट जाएगी लेकिन पुलवामा हमला आज भी सरकार के सामने कई सवाल लिए खड़ा है।
काला धन वापसी के प्रचार में हज़ारों करोड़ ख़र्च कर दिए लेकिन काला धन वापस आना तो दूर उल्टा और बैंक में रखे लोगों का पैसा लूट कर कई पूंजीपति सरकार की नाक के नीचे से देश छोड़ कर भाग गए।
पेट्रोल और डीज़ल पम्प में मोदी जी की मुस्कराती तस्वीर आज भी दिखाई देती है लेकिन आज पेट्रोल पंप पहुंच कर जनता की आंखें नम हो जाती है।
सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास नारा तो दिया लेकिन ज़मीनी हक़ीक़त कुछ और ही दास्तां बयान कर रही है।
बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और महिला सशक्तिकरण का नारा तो दिया लेकिन देश की महिलाओं को दर्द से चीखने और महिला को अपमानित करने में ख़ुद उनके नेताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
कहा जा सकता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे केवल जुमले साबित हुए और नारों की सच्चाई फर्जीवाड़ा से ज़्यादा कुछ नहीं थी।
इसी बात को शायद ध्यान में रखते हुए आज सुबह राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा सवाल किया कि: भारत का सबसे कुशल मंत्रालय कौन सा है?
फिर ख़ुद ही जवाब देते हुए लिखा कि: झूठ और खोखले नारों वाला गुप्त मंत्रालय।
– Which is GOI’s most efficient ministry?
– The secret Ministry for Lies & Empty slogans
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 13, 2021


popular post
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा