लेफ़्ट पार्टियों का सरकार से इज़रायल को हथियारों की आपूर्ति रोकने का आग्रह

लेफ़्ट पार्टियों का सरकार से इज़रायल को हथियारों की आपूर्ति रोकने का आग्रह

देश की कई लेफ़्ट पार्टियों ने जनता से फिलिस्तीन के साथ एकजुटता व्यक्त करने की अपील की है और भारतीय सरकार से आग्रह किया है कि वह विभिन्न भारतीय कंपनियों को इज़रायल को हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति के लिए दी गई अनुमति और निर्यात लाइसेंस रद्द करे। इस संबंध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी), ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (एआईएफबी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने ग़ाज़ा में तुरंत युद्ध-विराम, फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना, पूर्वी यरुशलम को फिलिस्तीन की राजधानी के रूप में मान्यता देने और इज़रायल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

लेफ़्ट पार्टियों ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के ग़ाज़ा में इज़रायली नरसंहार के खिलाफ आदेश और फिलिस्तीनियों के खिलाफ इस तरह के नरसंहार में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, लेफ़्ट पार्टियाँ जिनमें सीपीआई (एम), सीपीआई, आरएसपी, एआईएफबी और सीपीआई (एमएल) शामिल हैं, भारतीय जनता से अपील करती हैं कि वे फिलिस्तीनियों के सहयोग से इज़रायल के नरसंहार और फिलिस्तीनियों पर अत्याचारों के खिलाफ फिलिस्तीनी नागरिकों से एकजुटता व्यक्त करें। फिलिस्तीन के साथ हम भी यह मांग करते हैं कि इज़रायल पर सैन्य और हथियारों के आयात और निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाया जाए।

पार्टियों का कहना है कि कॉर्पोरेशन और इज़रायल में उद्योग की गतिविधियों के लिए भारतीय कर्मचारियों को इज़रायल भेजने पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसके अलावा, इज़रायल पर कानूनी प्रतिबंध, जिनमें कूटनीतिक, वित्तीय और आर्थिक प्रतिबंध शामिल हैं, लगाए जाएं। सरकार से किए गए आग्रह में सभी निर्यात लाइसेंस रद्द करना, देश की कई कंपनियों के माध्यम से इज़रायल को सैन्य हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति बंद करना, इज़रायल से सभी हथियारों का आयात रोकना और इज़रायल के अवैध कब्जे और नरसंहार में किसी भी तरह के सहयोग पर प्रतिबंध लगाना शामिल है।

लेफ़्ट पार्टियों ने जनता से यह भी अपील की है कि वे स्वतंत्रता से पहले की विरासत को बनाए रखने के लिए भारतीय सरकार द्वारा इज़रायल के खिलाफ कूटनीतिक और राजनीतिक प्रतिरोध की सुनिश्चितता करवाएं। पार्टियों ने सभी पार्टी इकाइयों से यह अपील की है कि वे 3 अगस्त को संयुक्त और स्वतंत्र रूप से भारतीय जनता को एकजुट करने का कार्य करें।

popular post

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन इटली में सरकार की शिक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *