लालू प्रसाद की ललकार, झुकेंगे नहीं, मिट जाएंगे

लालू प्रसाद की ललकार, झुकेंगे नहीं, मिट जाएंगे राजद 25 वे वर्षगांठ बना रहा है आरजेडी की सिल्वर जुबली पर वरिष्ठ राजनेता लालू यादव ने कहा कि हम राजद के गठन से अब तक संघर्ष कर रहे हैं।

लालू प्रसाद ने कहा कि मुझे याद है कि हेगड़े जी ने हमें राष्ट्रीय जनता दल नाम सुझाया था। हमने मंडल कमीशन लागू करने के लिए आंदोलन किया था। लालू ने कहा कि चुनाव प्रचार में न आने का मलाल है। तेजस्वी ने कहा था कि चिंता न करें। हमारी सरकार के दौरान समाज के वंचित लोगों को ताकत मिली। हम आज तक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को पूरा कर रहे हैं।

राष्ट्रीय जनता दल के भविष्य के बारे में बात करते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि आरजेडी का भविष्य उज्ज्वल है। हमने 5 प्रधानमंत्रियों को बनाने में सहयोग दिया। फिलहाल विस्तार से पूरी बात नहीं कह सकता। नीतीश कुमार उस समय बहुत व्याकुल थे। हमारे साथ जनता की ताकत है। बिना ताकत के बात नहीं कर रहे हैं। झारखंड तक हमने राज किया है।

लालू प्रसाद ने देश के वर्तमान हालात पर कहा कि कोरोना से बढ़कर महंगाई और बेरोजगारी लोगों की कमर तोड़ रही है। औने-पौने दामों में देश की सरकारी संस्थाओं को बेचा जा रहा है। इतनी महंगाई में कैसे चलेगा। हमारे समय में ऐसा होता तो लोग चलना दुभर कर देते।

उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि 10 करोड़ नौजवानों को नौकरी देंगे। भारत को बेहतर बनाएंगे। नोटबंदी और जीएसटी से लोगों पर मार मारी गई है। देश हजारों वर्ष पीछे चला गया। सबके मुंह पर मास्क लग गया है, लोग घरों में बंद है, किसी से मिल नहीं सकते। देश में कोरोना से जितनी मौतें हुई हैं, गिनती नहीं की जा सकती।

लालू ने दश में फेल रहे उन्माद का उल्लेख करते हुए कहा कि नारे लग रहे हैं अयोध्या के बाद मथुरा। ये क्या है? क्या चाहते हैं इस देश में. सत्ता के लिए लोगों को बर्बाद करना चाहते हैं। हम मिट जाएंगे, लेकिन टूटने वाले नहीं। वो गरीब लोगों का राज था, इसलिए ये लोग जंगलराज कहते थे। बिहार में रोज 4-5 मर्डर होते हैं। सरकार को चिंता नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles