लखीमपुर कांड, हत्यारों को बचाने में जुटी हुई है मोदी सरकार

लखीमपुर कांड, हत्यारों को बचाने में जुटी हुई है मोदी सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लखीमपुर खीरी कांड को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है।

लखीमपुर कांड में अभी तक हत्यारों के खिलाफ कोई कार्यवाही ना होने से नाराज देशभर में रोष का माहौल बना हुआ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि केंद्र सरकार हत्यारों को बचाने का प्रयास कर रही है।

अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार हत्यारों को बचाने में जुटी हुई है। लखीमपुर खीरी में पूरे सिस्टम को कुचल दिया गया। अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से सवाल पूछते हुए कहा है कि किसानों ने आखिर सरकार का क्या बिगाड़ दिया है ?

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल ने लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर एक के बाद एक केंद्र सरकार पर कई करारे हमले बोले हैं। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में जो कुछ भी हुआ देशभर में उसकी चर्चा हो रही है। पूरा देश उस पर चर्चा कर रहा है अभी तक हत्यारे को क्यों गिरफ्तार नहीं किया गया है ? हत्यारों को क्यों बचाया जा रहा है ? केंद्र सरकार हत्यारों को बचाने में जुटी हुई है। लखीमपुर खीरी में जो कुछ भी हुआ वह ब्रिटिश राज की याद दिलाता है। किसानों ने सरकार का क्या बिगाड़ा है ?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवाल किया कि अभी तक हत्यारे को क्यों गिरफ्तार नहीं किया गया है ? आखिर क्या मजबूरी है ? उसे क्यों बचाया जा रहा है ? कोई इतनी भीड़ के सामने लोगों को चलते हुए निकल जाए और पूरा सिस्टम उस हत्यारे को बचाने में जुट जाए ऐसा तो हम फिल्मों में ही देखा करते थे।

उन्होंने कहा कि आज सरकार एक तरफ तो आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है और दूसरी तरफ विपक्ष के नेता जब मृतकों के परिवार से मिलने जा रहे हैं तो उन्हें जेल में डाला जा रहा है। कौन सी आजादी का जश्न है ? उन्होंने कहा कि पूरा देश चाहता है जो हत्यारे हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

popular post

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *