सरकार से वार्ता के लिए किसान मोर्चा ने 9 सदस्य समिति का गठन किया

देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर 103 दिन से भी अधिक समय से डेरा डाले देशभर के किसान सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए आंदोलनरत है। किसानों की ओर से सरकार से बात करने के लिए अभी तक 40 से अधिक यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहते थे। लेकिन अब संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार से भविष्य में किसी भी तरह की बातचीत के लिए 9 सदस्यों की टीम बनाई है।

अभी तक सरकार के साथ हुई वार्ता में 40 किसान संगठन की टीम रहती थी। अगर भविष्य में सरकार से बातचीत का रास्ता खुलता है तो अब यह 9 सदस्यों की टीम किसानों का प्रतिनिधित्व करेगी।
कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार भी यही चाहती है कि 40 किसान संगठनों की टीम को छोटा किया जाए ताकि बातचीत में सहूलत हो। संयुक्त किसान मोर्चा ने 9 सदस्यीय टीम को सरकार से बातचीत के लिए हरी झंडी दे दी है। इस टीम में कौन-कौन सदस्य हैं, इसका अभी पता नहीं चल सका है।

याद रहे कि 22 जनवरी तक कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल 41 यूनियनों और केंद्र सरकार के बीच 11 दौर की वार्ता बेनतीजा रही है। केंद्र ने यूनियनों से कृषि कानूनों को 18 महीने के लिए स्थगित करने के सरकार के प्रस्ताव पर फिर से विचार करने को कहा है। 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद से सरकार और किसान संगठनों के बीच गतिरोध बना हुआ है। सरकार ने टीकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर कंटीले तारों के साथ सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी है।

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *