कृषि कानूनों (Farm Laws) को रद्द कराने के लिए किसान पिछले दो महीने से आंदोलन कर रहे हैं सरकार ने भी इनके आंदोलन को खत्म कराने के लिए बातचीत के कई दौर रखे लेकिन बातचीत के ज़रिए बात नहीं बनी जिस वजह से आज तक सरकार और किसानों के बीच गतिरोध टूटने का नाम नहीं ले रहा है.
किसान इन कानूनों को रद्द कराना चाहते है और इससे कम किसी भी बात के लिए तैयार नहीं हैं, वहीं सरकार, किसानों की राय लेकर इन कानूनों में सुधारों की बात कर रही है. और वो इन क़ानूनों को रद्द न करने की बात पर तुली हुई है जबकि किसानों का दोटूक अंदाज में कहना है कि जब तक कानून वापस नहीं लिए जाते तब तक वे दिल्ली से वापस नहीं लौटेंगे.
किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने आज साफ़ किया कि ये आंदोलन अक्टूबर तक चलेगा. उन्होंने कहा कि किलेबंदी के बाद ‘रोटीबंदी’ करेगी इसी के विरोध में राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने रोटी खाकर प्रदर्शन किया. कहा कि सरकार खाने को तिजोरी में बंद करना चाहती है, इसलिए हम सड़क पर बैठकर खाना खा रहे हैं. साथ ही राकेश टिकैत ने इस विरोध के लिए जो जगह चुनी वहां पुलिस चेतावनी लिखी हुई थी.
जब पुलिस ने कहा कि धारा 144 लगी है। तो वहीं बैठकर खाना खाया @RakeshTikaitBKU तारबंदी बनाम रोटीबंदी। pic.twitter.com/8iriZcOa7O
— Ravish Ranjan Shukla (@ravishranjanshu) February 2, 2021
बता दें कि गाजीपुर बॉर्डर पर हजारों किसानों के साथ मोर्चा संभाले राकेश टिकैत को दूसरी दलों के नेताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक में ये कहा था कि कृषि कानूनों को 18 माह तक स्थगित कर किसानों से चर्चा करने का सरकार का प्रस्ताव अभी भी बरकरार है.


popular post
ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई
ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई अमेरिका
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा