नोएडा छोटी बहन को बचाने आई छात्रा का अपहरण बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सादोपुर में एक छात्रा को कार सवार बदमाशों ने किडनैप कर लिया है।
नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में सुबह सैर के लिए निकली छात्रा के साथ उसके भाई-बहन भी थे जिन के अपहरण की कोशिश की गई इस घटना की जानकारी के बाद ही ग्रामीणों में रोष फैल गया और उन्होंने जीटी रोड जाम कर दिया।
दादरी स्थित बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के सादोपुर गांव में बी ए अंतिम वर्ष की छात्रा मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। जिसका वैन सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। जानकारी के अनुसार सादुल्लाहपुर रेलवे फाटक से तीन बहन भाइयों के साथ दौड़ लगाकर लौटने के दौरान बदमाशों ने पहले छोटी बहन का अपहरण करने की कोशिश की थी।
बड़ी बहन ने छोटी को तो बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया लेकिन खुद को बदमाशों के चंगुल से न बचा सकी। बदमाश छात्रा को पकड़ कर ले गए।
रिपोर्ट के अनुसार सादोपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय पाल की पुत्री स्वाति बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। वह अपने छोटे भाई बहनों के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। वापसी में उनके पास एक वैन आकर रुकी जिसमें तीन बदमाश सवार थे।
कहा जा रहा है कि बदमाशों ने पहले स्वाति की छोटी बहन खुशी को अगवा करने की कोशिश की थी जिसे बचाने के लिए स्वाति बदमाशों से भिड़ गई। स्वाति ने खुशी को तो बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया लेकिन बदमाश स्वाति को काबू में कर वैन में डालकर फरार हो गए।
छात्रा के अपहरण की सूचना के बाद से ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मची हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए हैं।


popular post
मीनाब की मासूम छात्राओं का ख़ून, अमेरिका के माथे पर कलंक का टीका है
मीनाब की मासूम छात्राओं का ख़ून, अमेरिका के माथे पर कलंक का टीका है मीनाब
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा