चंडीगढ़ मुद्दे पर भगवंत मान पर बरसे खट्टर

चंडीगढ़ मुद्दे पर भगवंत मान पर बरसे खट्टर

चंडीगढ़ को लेकर पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्ताव पास करने को लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इस एकतरफा प्रस्ताव का कोई मतलब नहीं है। कर्मचारियों की मांग और हित को देखकर केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया है। चंडीगढ हरियाणा और पंजाब की राजधानी है और रहेगी भी।

चंडीगढ़ को लेकर एक नया विवाद छिड़ गया है जिस के चलते हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंजाब सरकार पर जम कर बरसे निशाना हैं । पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पास करने को लेकर कहा कि चंडीगढ़ दोनों राज्यों हरियाणा और पंजाब की राजधानी है और रहेगी भी। दोनों राज्यों के बीच केवल चंडीगढ़ का ही मसला नहीं है, बल्कि कई और मुद्दे हैं। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ के कर्मचारियों की मांग और उनके हित में केंद्रीय सेवा नियम लागू करने का निर्णय लिया है। पंजाब सरकार इस मसले पर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस फैसले से चंडीगढ़ के कर्मचारियों को काफी फायदा होगा। पहले हर आदेश के लिए चंडीगढ़ के कर्मचारियों को पंजाब सरकार पर निर्भर रहना पड़ता था। केंद्र से भत्ते या दूसरे लाभ के लिए आदेश होते तो पहले पंजाब नोटिफिकेशन जारी करता था। इसके बाद चंडीगढ़ में यह लागू होता। अब केंद्र जो नोटिफिकेशन करेगा, कर्मचारियों के लिए वह सीधे लागू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब ने अब तक भी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ नही दिया है जबकि हरियाणा ने 2016 में ही इसे लागू कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि चंडीगढ के कर्मचारी भी अभी तक इससे वंचित थे लेकिन अब नए नियम लागू होने के बाद उन्हें इसका लाभ मिल जाएगा।

इस के साथ उन्होँने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को और भगवंत मान चंडीगढ़ के लोगो से माफ़ी मंगनी चाहिये उनका यह प्रस्ताव निन्दनीय है हम उसकी निंदा करते ।

popular post

सऊदी अरब और बहरीन के स्टील दिग्गज संचालन से बाहर हुए: हनज़ला

सऊदी अरब और बहरीन के स्टील दिग्गज संचालन से बाहर हुए: हनज़ला ईरानी साइबर समूह

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *