खट्टर सरकार या तो हमारी मांग पूरी करे या हमें गिरफ़्तार करे: राकेश टिकैतtw
किसानों का मामला सरकार के लिए अब बहुत अहम और पेचीदा होता जा रहा है, जैसाकि कल पूरे देश ने देखा कि किस तरह जिन किसानों को सरकार और सरकारी जुबान बोलने वाले पत्रकार मुट्ठीभर किसान कह रहे थे वह मुट्ठीभर नहीं बल्कि लाखों की संख्या में थे।
और कल किसान महासम्मेलन में कई घटनाओं ने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है, जिसे BJP सरकार और उसके प्रवक्ताओं ने राजनीति का रंग देना शुरू कर दिया है, जबकि इन्हीं किसानों के लिए BJP के नेताओं ने रूढ़िवादी, खालिस्तानी, आतंकवादी जैसे शब्दों का प्रयोग किया है और अब किसानों ने जब अपनी एकता को धर्म से ऊपर जाकर साबित किया तो BJP को इस महासम्मेलन में राजनीति दिखाई देने लगी।
किसानों के लिए अपशब्द, अभद्र भाषा और लाठीचार्ज सब कुछ BJP ने अपनाया लेकिन जिस चीज़ की ज़रूरत थी उसी को अब तक अंजाम नहीं दिया और वह है काले क़ानूनों की वापसी।
30 जनवरी 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब कहा था कि किसानों की समस्या और उसके समाधान के बीच बस एक कॉल की दूरी है तो पूरे देश को ऐसा लगा था कि अब किसानों की समस्या हल हो जाएगी लेकिन प्रधानमंत्री को कहे हुए 7 महीने बीत चुके लेकिन उन्हें एक कॉल करने का समय नहीं मिला।
अभी हाल ही में किसानों के साथ हरियाणा सरकार ने जो रवैया अपनाया वह भी देश के सामने है कि किस तरह से किसानों के साथ बर्बरता हुई, और उनके सिर फोड़ने जैसा आदेश दिया गया जिसके बाद कई किसान ज़ख्मी हुए लेकिन किसानों ने किसी हिंसक रवैये को नहीं अपनाया और शायद यही कारण है कि पूरे देश का साथ मिल रहा है।
हरियाणा सरकार के रवैये को आड़े हाथों लेते हुए अभी कुछ देश पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने ट्वीट करते हुए कहा कि करनाल में सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही, या तो खट्टर सरकार मांग माने या हमें गिरफ़्तार करे, हम हरियाणा की जेल भरने को तैयार हैं।
करनाल में सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही। या तो खट्टर सरकार मांग माने या हमें गिरफ्तार करे। हम हरियाणा की जेलें भरने को भी तैयार-राकेश टिकैत@ANI @PTI_News @sakshijoshii #FarmersProtest
— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) September 7, 2021


popular post
ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया
ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा