नीतीश कुमार पर खड़गे का कटाक्ष, ”देश में ‘आया राम-गया राम’ जैसे कई लोग हैं

नीतीश कुमार पर खड़गे का कटाक्ष, ”देश में ‘आया राम-गया राम’ जैसे कई लोग हैं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आज सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्हें पता था कि यह होगा। उन्होंने कहा, ‘देश में ऐसे कई लोग हैं ‘आया राम-गया राम’ ! खड़गे ने कहा, ‘पहले वो और हम साथ मिलकर लड़ रहे थे। जब मैंने लालू जी और तेजस्वी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश जा रहे हैं।

अगर उन्हें रहना होता तो रुकते, लेकिन वो जाना चाहते हैं। इसलिए ये बात हमें पहले से पता थी, लेकिन इंडिया गठबंधन को बरकरार रखने के लिए अगर हम कुछ गलत कहते तो गलत संदेश जाता। ये जानकारी हमें पहले ही लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने दे दी थी। आज वो सच हो गया। देश में ‘आया राम गया राम’ जैसे कई लोग हैं।’

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा,’बार-बार राजनीतिक साझेदार बदलने वाले नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस विश्वासघात के विशेषज्ञ और उन्हें इशारों पर नचाने वालों को बिहार की जनता माफ नहीं करेगी। बिलकुल साफ है की भार “जोड़ो न्याय यात्रा” से प्रधानमंत्री और भाजपा घबराए हुए हैं और उससे ध्यान हटाने के लिए यह राजनीतिक ड्रामा रचा गया है।

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा, ‘हमने कई बार ऐसी चुनौतियों का सामना किया है। यहां विपक्ष मजबूत है। राजद, कांग्रेस और लेफ्ट मिलकर इस चुनौती का सामना करेंगे और मुझे लगता है कि बिहार के लोगों की जीत हुई। इस बार नीतीश कुमार को माफ न करें। बिहार के लोगों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। बिहार की छवि को धक्का लगा है।

पूरे देश में चर्चा थी कि नीतीश भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में फिर से शामिल होने जा रहे हैं। इसके बाद राज्य में ‘महागठबंधन’ शासन का अंत हो जाएगा। रविवार 28 जनवरी को ऐसा ही हुआ। बिहार विधानसभा में 243 विधायक हैं। जिसमें आरजेडी के 79 विधायक, भाजपा के 78, जेडीयू के 45, कांग्रेस के 19, सीपीआई (एम-एल) के 12, सीपीएम और सीपीआई के 2-2, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के 4 विधायक हैं।। अन्य दो सीटें एआईएमआईएम और निर्दलीय विधायकों के पास हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles