खड़गे ने पीएम मोदी को उन वादों की याद दिलाई जो उन्होंने जनता से पहले किये थे
साल 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि साल 2022 तक देश के सभी किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। केंद्र सरकार ने इस बात को साल 2021 तक केंद्र सरकार के हर वार्षिक बजट में दोहराई थी। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित समय खत्म होने के बाद भी किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई।
साल 2023-24 के वार्षिक केंद्रीय बजट में किसानों का बजट अनुमान पिछले साल से कम कर दिया गया। यानी साल 2023-24 में कृषि बजट 1.24 लाख करोड़ था, जिसे घटाकर 1.15 करोड़ के आसपास कर दिया गया। पिछले साल की तुलना में फसल बीमा योजना का आवंटन भी 15,500 करोड़ से कम कर के 13,625 करोड़ रुपए कर दिया गया। इसके अलावा खाद पर मिलने वाली सब्सिडी में भी भारी कटौती की गई।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर हमला करते हुए पीएम मोदी के उन वादों की याद दिलाई है जो उन्होंने जनता से पहले किये थे। साल के अंत में खड़गे ने बीजेपी और मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हमने पीएम मोदी को किसानों की आमदनी दोगुनी करने के वादे, हर घर बिजली और 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था जैसे वादों की याद दिलाई है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट किया, “नरेंद्र मोदी जी, 2023 का आज आखिरी दिन है। आपने कहा था कि 2022 तक ही हर किसान की आमदनी दोगुनी होगी। हर हिन्दुस्तानी के पास घर होगा और उसमें 24×7 बिजली मिलेगी। अर्थव्यवस्था $5 Trillion की हो जाएगी। ये सब तो नहीं हुआ, पर हर भारतीय को पता है कि बीजेपी के झूठ, हैं सबसे मजबूत!”
मोदी सरकार की योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को सरकार घर देती है। पीएम मोदी ने ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ को साल 2015 में शुरू किया गया था, योजना का मुख्य उद्देश्य साल 2022 तक भारत के हर परिवार को ग्रामीण और शहर में पक्का घर देना था। हालांकि तय किए गए समय तक लक्ष्य पूरा नहीं के चलते योजना की अवधि को साल 2024 तक बढ़ा दिया गया।
सबको पक्का घर दिलाने की घोषणा की तरह ही सितंबर 2015 में पीएम मोदी ने कहा था कि साल 2022 तक देश के हर घर को 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी। सरकार के इस घोषणा की समय सीमा भी पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक देस के सभी घरों को 24 घंटे बिजली नहीं मिल पाई है।


popular post
लेबनान में आज रात से युद्ध-विराम शुरू होगा: अल-मयादीन
लेबनान में आज रात से युद्ध-विराम शुरू होगा: अल-मयादीन अल-मयादीन ने एक वरिष्ठ ईरानी सुरक्षा
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा