हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य द्वार पर बंधे मिले खालिस्तानी झंडे, मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य द्वार पर बंधे मिले खालिस्तानी झंडे, मचा हड़कंप

विधानसभा भवन के बाहर मेन गेट  पर खालिस्तानी झंडे लगाए गए हैं । यह झंडे किसने लगाए हैं इसकी जांच पड़ताल चल रही है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और SDM शिल्पी वेकटा भी मौके पर पहुंची।

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आज उस समय हड़कंप मच गया जब विधानसभा भवन के बाहर मुख्य द्वार और चाहरदीवारी पर खालिस्तानी झंडे नजर आए। इन झंडों पर खालिस्तान लिखा हुआ था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने फौरन इन झंडों को मौके पर जाकर उतार दिया। पुलिस ने बताया कि यहां के स्थानीय लोगों ने सुबह सवेरे विधानसभा के मेन गेट पर काले झंडे लगने की सूचना दी थी। पुलिस ममाले की गहनता से जांच में जुटी है।

धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा भवन का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधानसभा भवन के बाहर मेन गेट  पर खालिस्तानी झंडे नज़र आ रहे हैं । ये झंडे किसने लगाए हैं इसकी जांच पड़ताल चल रही है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और SDM शिल्पी वेकटा भी मौके पर पहुंची।

विधानसभा की दीवारों पर भी खालिस्तान लिखा गया है। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये झंडे किसने यहां पर लगाए हैं। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर ये झंडे किसने और क्यों लगाए हैं?

कांगड़ा के एसपी खुशाल शर्मा ने कहा कि यह काम आज देर रात या सुबह-सुबह हुआ होगा। हमने विधानसभा गेट से खालिस्तान के झंडे हटा दिए हैं। यह पंजाब के कुछ पर्यटकों का कार्य हो सकता है। हम केस दर्ज करने जा रहे हैं।

 

popular post

युद्ध समाप्त करने के लिए ईरान को परमाणु संवर्धन में कटौती करनी होगी: जेडी वेंस

युद्ध समाप्त करने के लिए ईरान को परमाणु संवर्धन में कटौती करनी होगी: जेडी वेंस

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *