ईडी के एक्शन पर रोक के लिए केजरीवाल हाईकोर्ट पहुंचे

ईडी के एक्शन पर रोक के लिए केजरीवाल ने, दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दी

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाला केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली शराब घोटाला केस की जांच में सहयोग को तैयार हैं मगर उन्हें ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय को गिरफ्तार करने से रोका जाए।

अरविंद केजरीवाल ने अपनी याचिका में गिरफ्तारी की आशंका जताई है। यही वजह है कि गिरफ्तारी से प्रोटेक्शन के लिए वह दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे हैं। दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस सुरेश कुमार कायत की बेंच आज ही इस मामले की सुनवाई करेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐसे वक्त में दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जब आज यानी 21 मार्च को ही ईडी के समन पर उन्हें पेश होना है।

आपको बता दें, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने 9वीं बार समन भेजते हुए आज बुलाया था। पूछताछ से पहले उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया और कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने की मांग की है। बुधवार को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में हुई सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने 22 अप्रैल की तारीख लगाई है। इससे पहले भेजे गए समन पर पेश नहीं होने के मामले में उन्हें शनिवार को ही दिल्ली की एक अदालत से जमानत मिली है।

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में गिरफ्तारी की आशंका के चलते केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कहा कि वो ईडी के सामने पेश होने के लिए तैयार हैं, अगर ईडी यह आश्वासन दे कि वे उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

popular post

यूरोप को हमसे ज़्यादा होर्मुज़ जलडमरूमध्य की ज़रूरत है: अमेरिकी रक्षामंत्री 

यूरोप को हमसे ज़्यादा होर्मुज़ जलडमरूमध्य की ज़रूरत है: अमेरिकी रक्षामंत्री  अमेरिका के रक्षा मंत्री

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *