केजरीवाल ने हमेशा से भ्रष्ट और तानाशाही ताक़तों को ललकारा है: सुनीता केजरीवाल

केजरीवाल ने हमेशा से भ्रष्ट और तानाशाही ताक़तों को ललकारा है: सुनीता केजरीवाल

नई दिल्‍ली. मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कस्‍टडी में हैं। कोर्ट ने उनकी रिमांड अवधि 2 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी गई है। इस बीच सीएम केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता केजरीवाल ने एक बार फिर से अपना संबोधन दिया है।

उन्‍होंने बताया कि कोर्ट में बोलने के लिए बहुत हिम्‍मत की जरूरत होती है। सुनीता केजरीवाल ने ‘केजरीवल को आशीर्वाद’ अभियान शुरू करने की भी जानकारी दी। बता दें कि कोर्ट ने अपने आदेश में सुनीता केजरीवाल को पति अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने की इजाजत दे रखी है।

CM केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता केजरीवाल ने व्हाट्सएप नंबर जारी कर अरविंद केजरीवाल के समर्थन में अभियान चलाने की घोषणा की है। सुनीता केजरीवाल ने कहा, ‘कल (गुरुवार) जो कुछ कोर्ट में अरविंद केजरीवाल ने बोला उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए।

वह सच्चे देशभक्त हैं। इसी तरह से हमारे स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेजों से लड़ते थे। मैं 30 साल से उनके साथ हूं, उन्होंने हमेशा से भ्रष्ट और तानाशाही ताक़तों को ललकारा है। क्या आप इस लड़ाई में अपने भाई, अपने बेटे का साथ नहीं देंगे?’ सुनीता ने व्हाट्सएप नंबर (8297324624) भी जारी की है।

आम आदमी पार्टी ने ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान लॉन्च किया है। शुक्रवार (29 मार्च) को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, ”मैं आपको (जनता) वाट्सएप नंबर 8297324624 दे रही हूं। आप इस पर मैसेज भेजकर अपने अरविंद को आशीर्वाद भेज सकते हैं।”

वहीं, दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी ने आरोप लगाया है कि ED भाजपा के राजनीतिक हथियार के रूप में काम कर रहा है। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फोन तक पहुंच कर AAP की लोकसभा चुनाव रणनीति के बारे में जानना चाहता है। अरविंद केजरीवाल के फोन का पासवर्ड ED नहीं भाजपा चाहती है।

popular post

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन इटली में सरकार की शिक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *