कर्नाटक, हिजाब पहनी छात्राओं को परीक्षा देने से रोका

कर्नाटक, हिजाब पहनी छात्राओं को परीक्षा देने से रोका

भाजपा शासित कर्नाटक में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भाजपा की भेदभाव पूर्ण नीति एवं समाज को बांटने वाली हरकतों में कोई कमी नहीं आ रही है। कर्नाटक राज्य में हिजाब के समर्थन में याचिका दायर करने वाली दो छात्राओं को हिजाब पहनकर परीक्षा देने की अनुमति देने से इंकार कर दिया गया है। दोनों छात्राओं को परीक्षा दिए बगैर कॉलेज से घर लौटने के लिए विवश होना पड़ा।

छात्राओं ने परीक्षा केंद्र में हिजाब पहनने की अनुमति मांगने के लिए याचिका दायर की थी। दोनों छात्राओं ने आज भी बोर्ड एग्जाम में हिजाब पहनकर बैठने की अनुमति मांगी थी लेकिन उन्हें हिजाब के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया जिसके बाद दोनों छात्राओं को परीक्षा केंद्र से वापस लौटना पड़ा। शुक्रवार से शुरू हुई पीयूसी परीक्षा 18 मई, 2022 तक चलेंगी। आज पहला पेपर बिजनेस स्टडी के विषय का था। राज्यभर में निर्धारित कुल 1,076 परीक्षा केंद्रों पर 6.84 लाख छात्र -छात्राएं इसमें शामिल हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक आलिया और रेशम बुर्का पहनकर ऑटो रिक्शा से परीक्षा केंद्र पर पहुंची और कॉलेज प्रशासन से हिजाब में परीक्षा में शामिल होने देने का निवेदन किया। हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने हाइकोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए उन्हें प्रवेश देने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों छात्राएं वापस घर आ गईं।

बता दें कि इस साल की शुरुआत में भाजपा शासित कर्नाटक के उडुपी जिले के कॉलेज की छात्राओं को हिजाब पहनकर कक्षा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही थी। इसके बाद यह विवाद पूरे राज्य में फैल गया था। हिजाब की मांग कर रही छात्राओं के विरोध में हिंदुत्ववादी संगठनों से संबंधित कई छात्र-छात्राएं भगवा गमछे के साथ स्कूल आने लगे थे।

popular post

सऊदी अरब को अमेरिका की विफलता से सबक लेना चाहिए: यमन

सऊदी अरब को अमेरिका की विफलता से सबक लेना चाहिए: यमन यमन के उप विदेश

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *