कर्नाटकः बेंगलुरु पुलिस ने कॉमेडियन मुनव्वर फ़ारूक़ी का शो रद्द करवाया

कर्नाटकः बेंगलुरु पुलिस ने कॉमेडियन मुनव्वर फ़ारूक़ी का शो रद्द करवाया

दक्षिणपंथी समूहों और पुलिस के दबाव के बाद 30 दिनों के भीतर चौथी बार भारतीय कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का शो रद्द कर दिया गया है. फारूकी ने रविवार सुबह बयान जारी कर कहा कि यह बीते दो महीने में उनका 12वां शो है जिसे आयोजकों और दर्शकों को दी गई धमकियों के बाद रद्द किया गया है.

बता दें कि पुलिस ने फारूकी को ‘विवादास्पद शख्सियत’ बताते हुए उनके शो को रद्द किया है साथ ही कई राज्यों में उनके (फारूकी) कॉमेडी शो पर प्रतिबंध भी लगाया जा चुका है. हालांकि, पुलिस इस कुछ राज्यों में प्रतिबंध के दावे को गलत बता रही है पुलिस का कहना है कि मुनव्वर फ़ारूक़ी का शो दक्षिणपंथी हिंदू समूहों की धमकियों, उनके विरोध और यहां तक कि हिंसा के बाद रद्द किए गए हैं, किसी राज्य ने उन पर प्रतिबंध नहीं लगाया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें शो की मंजूरी नहीं देनी चाहिए थी और वो अगर ये कार्यक्रम होता है तो वो आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे. पुलिस के पत्र में इंदौर में फारूकी के खिलाफ दर्ज मामले का भी उल्लेख किया गया है.

ग़ौर तलब है कि नवंबर के मध्य में दक्षिणपंथी समूहों की धमकियों के बाद फारूकी के गोवा में होने वाले दो सोल्ड-आउट शो रद्द कर दिए गए थे. दक्षिणपंथी समूहों ने धमकी दी थी कि अगर ये शो आयोजित किए जाते हैं तो वे खुद को आग लगा लेंगे.

बता दें कि पिछले हफ्ते छत्तीसगढ़ में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने द्वारा स्थानीय प्रशासन को शो के लिए मंजूरी दिए जाने पर प्रदर्शन की धमकियों के बाद उनके शो रद्द कर दिए गए थे. इसके अलावा मुंबई में भी फारूकी के दो शो बजरंग दल के सदस्यों द्वारा आयोजन स्थल क नुकसान पहुंचाने की धमकियों के बाद रद्द कर दिए गए थे.

 

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *