गाज़ियाबाद में कांवड़ियों ने पुलिस की गाड़ी में किया तोड़फोड़

गाज़ियाबाद में कांवड़ियों ने पुलिस की गाड़ी में किया तोड़फोड़

गाज़ियाबाद: उत्तरी भारत के विभिन्न क्षेत्रों में कांवड़ यात्रा में निकले उग्र कांवड़ियों का हंगामा जारी है। इस बार उनकी उग्रता का निशाना पुलिस की गाड़ी बनी है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से कांवड़ियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय पुलिस की गाड़ी के ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है और उसे ही आरोपी ठहराया जा रहा है। कांवड़ियों ने पुलिस की गाड़ी को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है।

सूचना के अनुसार, गाड़ियों में तोड़फोड़ और हंगामा का यह दूसरा मामला है। एक दिन पहले, रविवार को भी मोदीनगर के रावली कट के पास कांवड़ियों ने एक होंडा सिटी कार के साथ तोड़फोड़ की थी। सोमवार को हुआ मामला गाज़ियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र का है। सूत्रों के अनुसार, कांवड़ियों के रास्ते से गुजरने वाली पुलिस की एक गाड़ी से कांवड़ियों को मामूली धक्का लग गया था। इससे हालांकि कोई कांवड़ घायल नहीं हुआ था, लेकिन उन्हें बहुत गुस्सा आया जिससे वहां मौजूद कांवड़ियों ने एक तूफान खड़ा कर दिया। पहले गाड़ी के साथ तोड़फोड़ की और फिर उसे दर्जनों कांवड़ियों ने मिलकर पलट दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को काबू में करने की कोशिश की। कुछ अन्य का कहना है कि पुलिस की गाड़ी कांवड़ियों से नहीं टकराई थी, बल्कि सिर्फ उनके लिए विशेष तौर पर निर्धारित लेन में ‘घुस’ गई थी जिससे कांवड़ियों में नाराजगी पैदा हो गई थी।

गाड़ी पर पुलिस का स्टिकर लगा हुआ है, इसके बावजूद कांवड़ियों की हिम्मत में कोई कमी नहीं आई। अब खुद पुलिस उनका बचाव करती हुई नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी पुलिस की नहीं है बल्कि निजी है। पुलिस के अनुसार, वह गाड़ी पावर कॉरपोरेशन विजिलेंस के अंतर्गत चल रही थी। पुलिस का कहना है कि सोमवार सुबह जब ओनीश त्यागी नामक ड्राइवर गाड़ी चला रहा था, तो उसने कार को कांवड़ियों के लिए निर्धारित रास्ते पर ले लिया था जिससे वे गुस्से में आ गए थे।

घटना की पुष्टि एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने भी की है। यह घटना होने के बाद पुलिस ‘हरकत’ में आ गई। एक तरफ जहां उसने कार को अपनी हिरासत में ले लिया है और ड्राइवर को भी हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कांवड़ियों को ‘गंगा जल‘ पिलाकर उनकी नाराजगी को शांत करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये कांवड़िए अपनी-अपनी ‘कांवड़’ के साथ दिल्ली जा रहे थे, लेकिन उक्त ड्राइवर की गलती से यह हंगामा हो गया। सूचना के अनुसार, पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद कुछ कांवड़िए ‘विधान पब्लिक स्कूल’ में प्रदर्शन कर रहे हैं और उक्त ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

popular post

ईरान, अमेरिका और इज़रायल को अपमानित करने में सफल रहा: शेख़ नईम क़ासिम

ईरान, अमेरिका और इज़रायल को अपमानित करने में सफल रहा: शेख़ नईम क़ासिम लेबनानी प्रतिरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *