बीजेपी की पांचवीं लिस्ट में कंगना का नाम भी शामिल, अरुण को मिला टिकट वरुण का पत्ता साफ़

बीजेपी की पांचवीं लिस्ट में कंगना का नाम भी शामिल, अरुण को मिला टिकट वरुण का पत्ता साफ़

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में 92 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। बीजेपी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को टिकट दिया है। कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से टिकट दिया गया है। इसके साथ ही अभिनेता अरुण गोविल को भी टिकट मिला है। बीजेपी ने अरुण गोविल को मेरठ लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल का टिकट कट गया है।

बीजेपी ने बागी तेवर दिखाने वाले वरुण गांधी का टिकट से टिकट काट दिया है। वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को पीलीभीत से टिकट दिया गया है, जबकि वरुण गांधी की मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से फिर से टिकट दिया गया है। कांग्रेस छोड़ने के कुछ देर बाद ही पूर्व सांसद नवीन जिंदल को बीजेपी ने टिकट दिया है। नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है।

भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। 111 प्रत्याशियों की इस सूची में हिमाचल प्रदेश के मंडी से कंगना रनोत, यूपी के मेरठ से अरुण गोविल, पुरी से संबित पात्रा को टिकट दिया गया है। झारखंड के दुमका से सीता सोरेन, यूपी के गाजियाबाद से अतुल गर्ग को प्रत्याशी बनाया गया है। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने संदेशखाली केस की पीड़ित को टिकट दिया है। इसी पीड़ित ने मामले को उठाया था।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कट गया है। यहां से कांग्रेस से भाजपा में आए जितिन प्रसाद को उतारा गया है। वरुण की मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से टिकट दिया गया है। बदायूं से स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी की जगह दुर्विजय शाक्य को टिकट दिया गया है। भाजपा अब तक 402 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है। इससे पहले चार लिस्ट में 291 प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles