कमलनाथ को कांग्रेस में सभी महत्त्वपूर्ण पद मिले: दिग्विजय सिंह

कमलनाथ को कांग्रेस में सभी महत्त्वपूर्ण पद मिले: दिग्विजय सिंह

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरी कमलनाथ से लगातार चर्चा हो रही है, कांग्रेस नेतृत्व की भी उनसे लगातार चर्चा हो रही है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस व्यक्ति ने अपने सियासी जीवन की शुरुआत नेहरू-गांधी परिवार के साथ की हो, उस आदमी से कोई उम्मीद नहीं कर सकता है कि वह कांग्रेस को छोड़कर जाएगा।

उन्होंने कि कमलनाथ को सब इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा मानते थे, उन्होंने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है। वे कांग्रेस के स्तंभ रहे हैं। उन्हें कौनसा पद नहीं मिला? केंद्र में मंत्रिमंडल में शामिल रहे, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रहे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रहे और प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बने। उन्हें सभी पद मिले हैं। मुझे नहीं लगता कि वे पार्टी छोड़ेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कहा कि दरअसल आज जो ईडी का, सीबीआइ का, इन्कम टैक्स विभाग का जो सब पर है, वो उन पर भी है। लेकिन कमल नाथ जी का चरित्र दबाव में आने वाला नहीं रहा है। जब एक पत्रकार ने दिग्विजय से कहा कि कमल नाथ भाजपा में जाने की बातों का खंडन भी तो नहीं कर रहे। इस पर दिग्विजय बोले कि उन्होंने न तो अब तक भाजपा ज्वाइन की है और न ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है, इसके अलावा आपको और क्या खंडन चाहिए।

दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों को लेकर मीडिया पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि आप लोग जब तक सनसनीखेज खबरें नहीं देंगे तो कौन देखेगा? उन्होंने कहा था कि उनकी कल रात कमलनाथ से बात हुई थी। वह छिंदवाड़ा में हैं।

वहीं भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर कांग्रेस नेता कमलनाथ का बयान आया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होगा तो सभी को पता चल जाएगा लेकिन फिलहाल उनकी किसी से बात नहीं हुई है। चर्चा है कि कमलनाथ कांग्रेस नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं और अपने बेटे नकुलनाथ और कई दूसरे साथी विधायकों के साथ भाजपा में जा सकते हैं।हालांकि कांग्रेस से उनके नाराज़गी केवल बीजेपी में जाने का बहाना है।

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *