कांग्रेस में रहते तो मुख्यमंत्री बन सकते थे ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया: राहुल गाँधी

नई दिल्ली: आईएससीप्रेस: कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने आज भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम में कहा कि BJP नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया कांग्रेस पार्टी में रहते हुए मुख्‍यमंत्री बन सकते थे लेकिन वे बीजेपी में बैकबेंचर बनकर रह गए हैं.।

भारतीय न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार राहुल गाँधी ने कहा कि सिंधिया के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ काम करके संगठन को मजबूत करने का विकल्‍प था. मैंने खुद उनसे कहा था कि मेहनत कीजिए आने वाले समय में आप मुख्यमंत्री होंगे लेकिन उन्‍होंने ‘अलग रास्‍ता’ चुना साथ ही राहुल गांधी ने यह भी कहा- ‘लिखकर ले लीजिए, वे वहां कभी भी मुख्‍यमंत्री बनीं बन पाएंगे, उन्‍हें इसके लिए यहां ही आना पड़ेगा.’

कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि कांग्रेस समंदर है और इसके दरवाज़े सबके लिए खुले हैं और कोई भी किसी को पार्टी में आने से नहीं रोकेगा।

राहुल ने युवा पार्टी कार्यकर्ताओं से किसी से भी नहीं डरने और राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (RSS) की विचारधारा के खिलाफ संघर्ष करने के बारे में भी कहा

बता दें कि मध्‍य प्रदेश के कद्दावर नेता ज्‍योतिरादित्‍य ने पिछले साल मार्च माह में कांग्रेस पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया था और बीजेपी ज्‍वॉइन कर ली थी. वे इस समय बीजेपी से राज्‍यसभा सांसद हैं.

घोर तलब है कि चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस की हाई कमान ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाया था जिससे सिंधिया नाराज़ हो गए थे उसके बाद सिंधिया और कमलनाथ में मतभेद बढ़ते गए और आखिर में सिंधिया में भाजपा का दामन थाम लिया था जिसके बाद कुछ सिंधिया समर्थक विधायकों ने भी इस्तीफ़ा दे दिया जिससे कांग्रेस सरकार गिर गई थी और शिवराज के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ़ हो गया था

 

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *