पत्रकार हत्याकांड दुखद, इस पर राजनति नहीं होनी चाहिए: नीतीश

पत्रकार हत्याकांड दुखद, इस पर राजनति नहीं होनी चाहिए: नीतीश

बिहार: 18 अगस्त को सुबह 5 बजे रानीगंज थाना क्षेत्र में वार्ड संख्या 5 निवासी पत्रकार विमल यादव को घर के बाहर बुलाकर बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। 2019 में पत्रकार के छोटे भाई की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। पत्रकार को भी कुछ दिन से हत्या की धमकी मिल रही थी। उल्लेखनीय है कि विमल यादव अपने भाई की मौत के मामले में एकमात्र गवाह थे।

अररिया के रानीगंज में पत्रकार विमल यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने अब तक 4 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। पत्रकार के परिवार की ओर से 8 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड के 2 आरोपी पहले से ही जेल में बंद है। बाकी 4 आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला और दावा किया कि इस घटना से पता चलता है कि “बिहार में लोकतंत्र खतरे में है।” प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया, ”अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं जबकि बिहार में पत्रकारों और यहां तक ​​कि पुलिस कर्मियों सहित निर्दोष नागरिकों की हत्या की जा रही है।”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे दुखद घटना बताया और कहा कि खबर सुनते ही उन्होंने तुरंत अधिकारियों को अपराध की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने पटना में संवाददाताओं से कहा, ”किसी पत्रकार को इस तरह कैसे मारा जा सकता है।” नीतीश ने विपक्ष के आरोपों पर कहा कि वो पहले ये देखे कि इसमें सरकार ने फौरन क्या कार्रवाई की है। हर बात में राजनीति नहीं होना चाहिए। यह घटना दुखद है, इसमें तो बिल्कुल भी राजनीति नहीं होना चाहिए।

भाजपा ने कहा, “अररिया में जो हुआ वह वास्तव में दुखद है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के नेतृत्व वाले ‘घमंडिया’ (अहंकारी) महागठबंधन के राज्य में सरकार बनने के बाद से ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं।” भाजपा वही पार्टी है जो एक साल पहले तक राज्य में नीतीश कुमार की जेडीयू के साथ सत्ता साझा कर रही थी।

 

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *