झामुमो ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को दिया समर्थन

रांची: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। झामुमो ने ये एलान किया है कि वो बंगाल विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगी और टीएमसी का समर्थन करेगी। झामुमो ने यह फैसला टीएमसी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अपील पर लिया है। इस बात की घोषणा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की।

बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झामुमो द्वारा ये निर्णय पश्चिम बंगाल में भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए लिया गया है। हमारी पार्टी बंगाल चुनाव नहीं लड़ेगी और टीएमसी का समर्थन करेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि वह ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहते जिससे भाजपा को चुनावों में फायदा हो।

ग़ौरतलब है कि ममता बनर्जी ने एक पत्र लिखकर और फोन पर हेमंत सोरेन से समर्थन मांगा था। ममता बनर्जी के अनुरोध पर पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया।

याद रहे कि अभी हाल ही में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने रांची में एक रैली की थी। इस बीच, उन्होंने बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी का समर्थन करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित पूरे विपक्ष से अपील की थी। वह इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मिलना चाहते थे, लेकिन दिल्ली दौरे के कारण मुख्यमंत्री से मुलाक़ात नहीं हो पाई थी ।

इससे पहले, झामुमो ने पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने और कई सीटों के लिए उम्मीदवार उतारने के अपने इरादे ज़ाहिर किये थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी झाड़ग्राम में एक रैली को संबोधित किया था, लेकिन ममता बनर्जी के अनुरोध पर, पार्टी ने अपना विचार बदल दिया और घोषणा की कि वह बंगाल चुनाव नहीं लड़ेगी।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से आठ चरणों में मतदान होना है और चुनाव के नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *