हरियाणा में जेजेपी विधायक देवेंद्र बबली ने कांग्रेस को समर्थन दिया
हरियाणा: जननायक जनता पार्टी (JJP) के टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है। जेजेपी विधायक देवेंद्र बबली ने आज रविवार को अपने समर्थकों के साथ चर्चा करने लिए टोहाना में बैठक बुलाई थी। इस संबंध में कोर कमेटी के सदस्यों का कहना है कि कांग्रेस को समर्थन देने की बात पर कई दिनों तक कमेटी ने चर्चा की। इसके अलावा समर्थकों से भी चर्चा की गई। इसके बाद फैसला लिया गया कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन किया जाएगा।
कांग्रेस को समर्थन करने के पीछे कारण का कारण बताते हुए कहा गया कि 2019 विधानसभा चुनाव में टोहाना से टिकट दिलाने के समर्थन में उस समय कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने साथ दिया था, लेकिन दिल्ली में उनके बारे में गलत बातें बताई गई थीं और उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था। हरियाणा में इस समय हो रही राजनीतिक गतिविधियों का संबंध लोकसभा चुनाव से ज्यादा छह महीने बाद होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से है। उसके लिए समीकरण और राजनीतिक बिसात अभी से बिछाई जा रही है। रविवार का घटनाक्रम भी विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है।
विधायक देवेंद्र बबली ने कांग्रेस नेता शैलजा को अपना समर्थन देने का एलान किया। उनके इस बयान के दो मतलब हैं। एक तो सीधे कांग्रेस का समर्थन और दूसरा यह समर्थन वो कुमारी शैलजा के जरिए दे रहे हैं। उनके समर्थकों ने भी सैलजा को समर्थन देने को लेकर हां कर दी। हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा के अलग-अलग गुट हैं। प्रदेश कांग्रेस पर हुड्डा का ही कब्जा है।
जेजेपी में बबली शुरू से ही पार्टी अध्यक्ष दुष्यंत चौटााल की नीतियों का विरोध करते रहे हैं। बबली का दावा है कि जेजेपी के कुल 10 में से 6 विधायकों का उन्हें समर्थन हासिल है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि जेजेपी का कांग्रेस में विलय भी संभव है। हरियाणा की राजनीति तेजी से बदल रही है। 25 मई को राज्य में 10 लोकसभा सीटों पर मतदान है। कांग्रेस शुरू से ही मजबूत स्थिति में है।
हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा में दो सीटें खाली हैं। भाजपा के पास अपने 40 विधायक हैं। कांग्रेस के पास 30 विधायक हैं। बहुमत के लिए 45 विधायक होने चाहिए। 2 निर्दलीय और 1 विधायक हरियाणा लोकहित पार्टी का समर्थन भी भाजपा को है। इस तरह बहुमत के लिए भाजपा को अभी भी दो विधायकों की ज़रूरत है। कांग्रेस को 3 निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिलने के बाद 33 विधायक हो गए हैं। जेजेपी के पास 10 विधायक हैं। एक विधायक आईएनएलडी का है। इस तरह भाजपा अब बहुमत खो चुकी है। जेजेपी के 6 विधायक अगर टूटकर कांग्रेस में आते हैं या समर्थन देते हैं तो कांग्रेस सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।


popular post
लेबनान में आज रात से युद्ध-विराम शुरू होगा: अल-मयादीन
लेबनान में आज रात से युद्ध-विराम शुरू होगा: अल-मयादीन अल-मयादीन ने एक वरिष्ठ ईरानी सुरक्षा
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा