झारखंड: स्पेनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन दरिंदे जेल भेजे गए

झारखंड: स्पेनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन दरिंदे जेल भेजे गए

दुमका: झारखंड के दुमका जिले में एक स्पेनिश पर्यटक के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में गिरफ्तार तीन लोगों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि राज्य की राजधानी रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के क्रोमाहाट में शुक्रवार को स्पेन की एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया, जहां वह अपने पति के साथ एक तंबू में रात बिता रही थी।

उन्होंने कहा कि सीआरपीसी की धारा 164 के तहत उनका बयान दर्ज किया गया है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक पितंबर सिंह खेड़वाड़ ने कहा कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया और बलात्कार की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि इस अपराध में कथित तौर पर शामिल सात लोगों में से तीन को जेल भेज दिया गया है और बाकी चार को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं इस मामले में स्पीडी ट्रायल के माध्यम से पुलिस जल्द से जल्द मामले में आरोपी को सजा दिलाने का प्रयास कर रही है। जेल भेजे गए आरोपी का नाम राजन मरांडी, प्रदीप किस्कू, सुखलाल हेम्ब्रम है।

उन्होंने कहा कि अन्य चार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खेरवार ने कहा कि पुलिस नई दिल्ली में स्पेनिश दूतावास के संपर्क में है। उन्होंने कहा, “उन्हें इस केस में की गई कार्रवाई के बारे में सूचित किया जा रहा है।”

यह पूछे जाने पर कि दंपति झारखंड कब छोड़ेंगे, एसपी ने कहा, “कानूनी प्रक्रियाएं जारी हैं। उसके बारे में हम आपको बाद में बताएंगे। करीब 28 साल की महिला और उसका 64 वर्षीय पति बांग्लादेश से दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर दुमका पहुंचे और बिहार के रास्ते नेपाल जा रहे थे। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने भी पीड़िता से मुलाकात की।

उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि इससे झारखंड में कानून व्यवस्था की पोल खुल गयी है। उन्होंने कहा कि अपराध में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और कड़ी कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles