झारखंड: जमशेदपुर के एक निजी स्कूल में ‘नॉन-वेज’ को लेकर विवाद, बच्चों के टिफिन में मांस लाने पर रोक

झारखंड: जमशेदपुर के एक निजी स्कूल में ‘नॉन-वेज’ को लेकर विवाद, बच्चों के टिफिन में मांस लाने पर रोक

झारखंड के जमशेदपुर स्थित एक स्कूल में ‘नॉनवेज’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस संबंध में एक आदेश जारी किया गया है जिसके बाद पूर्वी सिंहभूम जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चे अब टिफिन में ‘नॉन-वेज’ यानी मांस से बने व्यंजन नहीं ले जा सकेंगे। टिफिन में नॉनवेज ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जिला शिक्षा अधीक्षक नेशू कुमारी ने मंगलवार को यह निर्देश जारी किया है. इस संबंध में दो दिनों के अंदर सभी सरकारी व निजी स्कूल प्रबंधन को दिशा-निर्देश भेज दिये जायेंगे. बताया जाता है कि शहर के एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा ने अपनी सहेली के साथ टिफिन में नॉनवेज खाया था। चूंकि छात्रा और उसका परिवार सावन में नॉनवेज नहीं खाता, इसलिए उन्होंने स्कूल प्रशासन से नॉनवेज खिलाने वाली लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए स्कूल से उनकी बेटी की टीसी भी छीन ली थी।

मीडिया में यह बात सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक नेशू कुमारी ने इस मामले में मंगलवार को स्कूल प्रबंधन को तलब करके पूरी घटना की जानकारी ली। प्रिंसिपल ने नेशू कुमारी के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि दोनों चौथी कक्षा के छात्र हैं और अज्ञानता के कारण उन्होंने आपस में नॉनवेज शेयर किया। इसके बाद निर्णय लिया गया कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। इसलिए बच्चों को स्कूल में नॉनवेज बंद करने की हिदायत दी गई।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *