जावेद अख़्तर माफ़ी मांगे, नहीं तो चलने नहीं देंगे उनकी फ़िल्में

जावेद अख़्तर माफ़ी मांगे, नहीं तो चलने नहीं देंगे उनकी फ़िल्में

भारतीय सिनेमा जगत की नामचीन हस्ती जावेद अख़्तर ने हाल ही में अपने एक बयान में तालिबान की तुलना RSS से कर दी, जिसके बाद BJP में हलचल सी मच गई है।

BJP नेता राम क़दम ने कहा कि जब तक जावेद अख़्तर RSS और VHP की तालिबान से तुलना करने की माफ़ी नहीं मांगते तब तक उनकी निर्देशन में बनी फ़िल्मों को देश में नहीं दिखाने देंगे BJP के नेता राम क़दम ने दो टूक कहा कि जावेद अख़्तर और उनसे और उनके परिवार से जुड़ी किसी फ़िल्म भारत में नहीं दिखाने दिया जाएगा।

एक न्यूज़ पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में जावेद अख़्तर ने तालिबान के बारे में बात करते हुए कहा कि तालिबान बर्बर हैं, उनकी हरकतें निंदनीय हैं, लेकिन RSS, VHP और बजरंग दल का समर्थन करने वाले भी एक जैसे हैं, यह संगठन भी हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं, लेकिन मैं आप सभी को बता दूं कि भारत कभी हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा।
जावेद अख़्तर की ऐसी भाषा BJP को ठीक नहीं लगी, BJP नेता राम क़दम ने कहा कि अगर RSS तालिबान जैसा होता तो वह कभी ऐसा बयान नहीं दे सकते थे।

BJP विधायक और प्रवक्ता राम कदम ने कहा कि RSS से जुड़े राजनेता सरकार में शीर्ष स्थानों पर हैं, लेकिन यह नेता राज धर्म का पालन करते हुए देश चला रहे हैं, देश का संविधान मान रहे हैं, अगर वे तालिबान की तरह होते तो क्या जावेद अख़्तर को ऐसा बयान देने की अनुमति दी जाती।

उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी करके उन्होंने देश में ग़रीब लोगों का काम करने वाले RSS कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, अगर वह उनसे माफी नहीं मांगते हैं तो हम उनकी फ़िल्मों को इस देश में नहीं चलने देंगे।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *