सऊदी सरकार की तरफ से तब्लीगी जमात के प्रतिबंधित किए जाने जमीयत उलेमा-ए-हिंद का विरोध
सऊदी अरब द्वारा तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध लगाए जाने पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने चिंता व्यक्त की है इससे पहले दारुल उलूम देवबंद ने भी इस संबंध में बयान जारी कर सऊदी अरब के इस फैसले की निंदा की है हालांकि,आज इस संबंध में मौलाना अरशद मदनी ने सऊदी अरब के राजदूत सऊद मुहम्मद बिन सती से मुलाकात की है उसके बाद मीडिया से बात करते हुए तब्लीगी जमात के समर्थन में कहा है कि सऊदी अरब द्वारा किया गया फैसला गलत है।
बता दें कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने भारत में सऊदी राजदूत सऊद मुहम्मद बिन सती के साथ बैठक के दौरान कहा कि इस्लामिक मामलों के सऊदी मंत्रालय का बयान पूरी दुनिया में मुसलमानों के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है चूँकि तब्लीग़ी जमात देवबंद एक फ़िक्र की जमात है, इस लिए सऊदी अरब का फैसला दारुल उलूम देवबंद और जमीयत उलेमा हिन्द के लिए भी चिंता का कारण है सऊदी सरकार अपने देश के अंदर तब्लीगी जमात के बारे में क्या स्टैंड लेती है इससे हमारी कोई बहस नहीं है और न हम कभी इस बारे में की बात करेंगे। लेकिन इस समय सऊदी सरकार ने तब्लीग़ी जमात पर जिस तरह से इलज़ाम लगाया गया है सिर्फ ये सिर्फ तब्लीगी जमात के लिए नहीं है बल्कि सभी मुसलमानों और खासकर के दीन और मज़हब से जुड़े लोगों के लिए भी तकलीफ का कारण है
मौलाना अरशद मदनी ने आगे कहा कि हम सऊदी अरब राजदूत के माध्यम से वो अपनी शिकायतों और भावनाओं को सऊदी सरकार तक पहुंचाना चाहते थे, मुझे बहुत खुशी है कि राजदूत ने बहुत अच्छे माहौल में मेरा पत्र पढ़ा और इस विषय पर चर्चा की और उन्होंने इस संबंध में मुझे सबसे अच्छा सहयोग देने का वादा किया और ये भी कहा कि आप ये समझे कि ये पत्र सऊदी सरकार तक पहुंच गया है। वहां से मुझे उम्मीद है कि आपकी अपेक्षा के अनुसार उत्तर आएगा।
वहीं मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि तब्लीगी जमात का आतंकवाद जैसे गंभीर आरोपों से कोई लेना-देना नहीं है. मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि सऊदी अरब हो या कोई और देश, अगर कोई ऐसी बात कहेगा तो हम उसका विरोध करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि तब्लीगी जमात के काम से सभी वाकिफ हैं. पूरी दुनिया में उसका काम है, हम इस मुद्दे को आम लोगों तक ले जाएंगे और तब्लीगी जमात के संबंध में विद्वान इस मुद्दे का बचाव करेंगे। मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि तब्लीगी जमात एक शांतिप्रिय धार्मिक और सुधार आंदोलन है जो 100 से अधिक वर्षों से समाज में काम कर रहा है।


popular post
यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में भी हुए विस्फोट
यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा