जहांगीरपुरी हिंसा, मुख्य आरोपी के साथ भाजपा नेताओं की तस्वीरें जारी

जहांगीरपुरी हिंसा, मुख्य आरोपी के साथ भाजपा नेताओं की तस्वीरें जारी

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा की घटना पर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच ज़बानी जंग तेज हो गई है। हिंदुत्ववादी संगठनों की ओर से राम नवमी एवं शोभायात्रा के जुलूस में हथियारों के प्रदर्शन के साथ-साथ हुई हिंसक घटनाओं के बाद गृह मंत्रालय ने कड़ी कार्यवाही करते हुए कई आरोपियों के खिलाफ NSA लगाया है।

जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कल ही भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा था कि जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है। अब आम आदमी पार्टी की ओर से कुछ तस्वीरें जारी की गई है जिसमें हिंसा का आरोपी अंसार भाजपा नेताओं के साथ नजर आ रहा है।

आम आदमी पार्टी से विधायक एवं पार्टी प्रवक्ता आतिशी मार्लेना ने ट्वीट करते हुए मुख्य आरोपी की तस्वीरें जारी की है जिसमें वह भगवा टोपी लगाए हुए भाजपा नेताओं के साथ नजर आ रहा है। आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा ने ही दिल्ली में हिंसा कराई है। जहांगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी अंसार भाजपा का नेता है।

 

आतिशी ने अपने ट्विटर पर आरोपी की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि उसने भाजपा प्रत्याशी संगीता बजाज को चुनाव लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता है। यह बात स्पष्ट है कि भाजपा ने यह दंगे करवाए हैं। भाजपा को चाहिए कि वह दिल्ली वालों से माफी मांगे। भाजपा गुंडों और लफंगों की पार्टी है।

सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी की ओर से इस हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता अंसार की तस्वीर शेयर की जा रही है। आतिशी से पहले आम आदमी पार्टी के एक अन्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने भी इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि दंगों का सबसे अधिक फायदा भाजपा को होता है। राम नवमी से लेकर हनुमान जयंती तक दिल्ली ही नहीं 7 राज्यों में दंगे करवाए गए हैं। भाजपा के अध्यक्ष, एमपी, मंत्री , एमएलए सभी व्हाट्सएप मैसेज और स्क्रिप्ट लेकर दंगों का फायदा उठाने में लगे हुए हैं।

बता दें कि इससे पहले भाजपा ने अंसार को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की थी। भाजपा नेताओं ने इस मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ है। सुबूत के तौर पर हमने कई तस्वीरें भी पेश की हैं।

 

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *