यह एक पार्टी, एक व्यक्ति के नियम को उखाड़ फेंकने का समय है: उद्धव ठाकरे

यह एक पार्टी, एक व्यक्ति के नियम को उखाड़ फेंकने का समय है: उद्धव ठाकरे

आज दिल्ली के रामलीला मैदान में “इंडिया गठबंधन” की लोकतंत्र बचाव रैली चल रही है। इस रैली में विपक्ष के सभी प्रमुख नेता पहुंचे हैं। शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा- हम सब जानते हैं कि यह कोई चुनावी रैली नहीं है। हमारी दो बहनें (कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल) हिम्मत से लड़ रही हैं तो एक भाई इस लड़ाई से कैसे दूर रह सकता है।

पूरा देश आपके साथ है। आशंका थी कि क्या भारत तानाशाही की ओर बढ़ रहा है, लेकिन अब यह पहले से ही वहां है। अब एक पार्टी, एक व्यक्ति के नियम को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। हमें ‘मिलीजुली’ सरकार (गठबंधन सरकार) लानी होगी।

बीजेपी को लग रहा होगा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने से लोग डर जाएंगे लेकिन उन्होंने अपने देशवासियों को कभी पहचाना नहीं। मेरे भारत का हर कोई डरने वाला नहीं, लड़ने वाला है। और अगर आपमे (बीजेपी) हिम्मत है तो बीजेपी को मैं चुनौती देता हूं कि आप बाकी सब लोगों को छोड़ दो और अपने बैनर पर लगा दो कि बीजेपी के साथ जो पार्टी है वो ED, CBI और IT है।”

सीपीएम नेता बृंदा करात ने इस मौके पर कहा- संदेश यह है कि पूरे देश से लोग इस तानाशाह और सांप्रदायिक सरकार के खिलाफ इकट्ठा हो गये हैं। दिल्ली में यह महारैली अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी, यूएपीए के लगातार इस्तेमाल और ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग के खिलाफ है। यह केवल यह दर्शाता है कि यह सरकार आश्वस्त नहीं है।

रैली स्थल पर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- बीजेपी की चिंता ये है कि वो सत्ता से बाहर हो रही है। यह एक नया आविष्कार है कि ईडी, सीबीआई और आईटी को तैनात किया जाता है और चंदा जुटाया जाता है। ब्रह्माण्ड में भाजपा जितना झूठ किसी ने नहीं बोला। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दुनिया भर में इसकी आलोचना हो रही है।

आप के जैसमीन शाह ने रैली स्थल पर कहा- पूरी भाजपा इस समय हमारी आज निर्धारित एक रैली के कारण घबराई हुई है। उन्होंने पिछले 10 वर्षों में क्या किया, इस पर कोई रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं।

आप नेता आतिशी ने कहा कि जनता सुबह के 10 बजे से ही रामलीला मैदान में जमा हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर से लोग आ गए हैं। दिल्ली की जनता जानती है कि अरविंद केजरीवाल ने उनकी जिंदगी बदल दी है। वह गिरफ्तार हैं, फिर भी उन्हें दिल्ली की चिंता है और उनके लिए संदेश भेज रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles