विदेशों में लगे पोस्टर पर इतराती सरकार अपनी ज़मीन पर लगे एक पोस्टर से घबराई: मनीष सिसोदिया, कोरोना महामारी के चलते जहां विपक्षी दल और नेता मोदी सरकार को ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर्स, दवाइयों और श्मशान और क़ब्रिस्तान के बाहर लगी लाइनों को लेकर घेर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ़ वैक्सीन को लेकर भी अब मोदी सरकार बुरी तरह विपक्ष के सवालों में घिरी है।
दिल्ली सरकार ने अपने रवैये पर अड़े रहते हुए कहा कि हम मोदी सरकार की आलोचना वाले पोस्टर लगाएंगे अगर चाहे तो मोदी सरकार हमारी गिरफ़्तारी का वारंट जारी कर सकती है।
मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा कि जो सरकार विदेशों में लगे पोस्टर पर इतराती है वह अपनी ज़मीन पर लगे एक पोस्टर से घबराई और डरी हुई है।
विदेशों में लगे पोस्टर पर इतराती सरकार अपनी ज़मीन पर लगे एक पोस्टर से घबरा गई… https://t.co/Rq7sFnmUGW pic.twitter.com/rPTr0dzGNJ
— Manish Sisodia (@msisodia) May 16, 2021
आम आदमी पार्टी ने कहा कि वह पोस्टर जो प्रधानमंत्री के कोरोना वैक्सीन को विदेश भेजने के फ़ैसले की आलोचना में लगे हैं उन्हें लगवाने वाले पार्टी के लीडर हैं, पुलिस को आम जनता को परेशान करने की जगह पार्टी लीडर्स और सांसदों को गिरफ़्तार करना चाहिए।
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ दिनों पर दिल्ली में कई अलग अलग जगहों पर प्रधानमंत्री द्वारा वैक्सीन को विदेश भेजने को लेकर बड़ी बड़ी होल्डिंग्स में कुछ इस तरह लिखा था कि मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया? इसके बाद से सोशल मीडिया पर अलग अलग पार्टियों के बड़े नेताओं, सांसदों और दूसरे ट्वीटर यूज़र्स ने उसी को प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर लगा कर सरकार के इस फ़ैसले पर अपना विरोध दर्ज किया।
ट्वीटर यूज़र्स ने भारत में Covid-19 की वैक्सीन की कमी को देखते हुए लिखा जब अपने देश में वैक्सीन का अभाव है तो ऐसे में क्यों प्रधानमंत्री ने विदेश में वैक्सीन को भेजा, क्योंकि एक तरफ़ जहां कोरोना से बचने का रास्ता वैक्सीन बताया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ़ अपने देश में वैक्सीन की कमी होते हुए विदेश में वैक्सीन का भेजना लोगों में ग़ुस्से का कारण बना हुआ है।


popular post
सूडान के आंतरिक संघर्ष में तल अवीव की संदिग्ध भूमिका
खार्तूम: सूडान में जारी आंतरिक संघर्ष के बीच इस्राईल शासन की कथित भूमिका और अर्धसैनिक
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा