छत्तीसगढ़ में आईटीबीपी के जवान लगा रहे पाठशाला,बच्चो को दे रहे हैं कोचिंग

छत्तीसगढ़ में आईटीबीपी के जवान लगा रहे पाठशाला,बच्चो को दे रहे हैं कोचिंग

वामपंथ उग्रवाद से लड़ने के लिए आईटीबीपी को 2009 से छत्तीसगढ़ में तैनात किया गया है। बल ने पिछले वर्षों में कई सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

वामपंथ उग्रवाद से लड़ने के अलावा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ITBP ने छत्तीसगढ़ में सुदूर इलाकों के स्कूली छात्रों के लिए कोचिंग की शुरुआत की  है। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के सुदूर ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के बच्चों की शिक्षा में जवान योगदान दे रहे हैं। जिले के मुंजमेटा, फरसागांव, झारा और धौडाई गांव में कई जगहों पर ITBP के 29वीं बटालियन के जवान करीब 200 छात्रों के लिए कोचिंग कक्षाएं संचालित कर रहे हैं।

पर्वतीय प्रशिक्षित बल आईटीबीपी के जवान छात्रों को एकलव्य और नवोदय स्कूलों में प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने की तैयारियों में मदद कर रहे हैं। बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों से लगभग 200 स्थानीय आदिवासी छात्रों को कोचिंग प्रदान की जा रही है। इन क्षेत्रों के लोग इन कोचिंग कक्षाओं में अपने बच्चों को भेज रहे हैं। आईटीबीपी इन छात्रों को जरूरत पड़ने पर अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध करा रही है।

गौरतलब है कि वामपंथ उग्रवाद से लड़ने के लिए आईटीबीपी को 2009 से छत्तीसगढ़ में तैनात किया गया है। बल ने पिछले वर्षों में कई सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किए हैं। आईटीबीपी ने छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ वर्षों में तीरंदाजी, हॉकी, जूडो और एथलेटिक्स में सैकड़ों स्थानीय छात्रों को प्रशिक्षित कर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

popular post

बच्चों की क़ातिल सेना ने नरसंहार में सभी लाल रेखाएँ पार कर दी हैं: आईआरजीसी

“बच्चों की क़ातिल सेना ने नरसंहार में सभी लाल रेखाएँ पार कर दी हैं: आईआरजीसी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *