सांप्रदायिकता के खिलाफ खड़ा होना हर भारतीय का कर्तव्य है: संजय सिंह

सांप्रदायिकता के खिलाफ खड़ा होना हर भारतीय का कर्तव्य है: संजय सिंह

देश की मौजूदा स्थिति को बेहद चिंताजनक बताते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश में सांप्रदायिकता अपने चरम पर है और हर मुद्दे को हिंदू-मुस्लिम रंग दिया जा रहा है। इसके खिलाफ खड़ा होना हर भारतीय का कर्तव्य है। यह बात उन्होंने हाल ही में ऑल इंडिया क़ौमी तंज़ीम द्वारा ‘मौजूदा हालात में हमारी जिम्मेदारियां’ शीर्षक से आयोजित एक कार्यक्रम में कही।

उन्होंने वर्तमान स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि जब देश में हिंदू-मुस्लिम की बात होती है तो सांप्रदायिक ताकतों को इसका फायदा होता है क्योंकि इससे उनकी राजनीति की दुकान चलती है। संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करके असली मुद्दों से जनता का ध्यान हटाना चाहती है। भाजपा यह नहीं चाहती कि लोग शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, आर्थिक हालात, समाज की टूटती संरचना और देश की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करें, क्योंकि इससे उनकी राजनीतिक दुकान बंद हो सकती है। उन्होंने देश में कमजोर वर्गों और मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों का भी जिक्र किया और कहा कि यह सिर्फ मुसलमानों पर ही नहीं, बल्कि दलितों, कमजोर और वंचित वर्गों के साथ भी हो रहा है।

ऑल इंडिया क़ौमी तंज़ीम के अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद तारिक अनवर ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में संगठन का इतिहास बताते हुए कहा कि 1982 में स्थापित ऑल इंडिया क़ौमी तंज़ीम (AIQT) अल्पसंख्यकों और कमजोर वर्गों की भलाई के लिए काम करती रही है। उन्होंने मौजूदा हालात में एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लेते हुए कहा कि हर मुश्किल समय में क़ौमी तंज़ीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सपा के राज्यसभा सदस्य जावेद अली ने भी सभी से पूरी ईमानदारी और ताकत के साथ हर अन्याय के खिलाफ लड़ने की अपील की। दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रतन लाल ने शिक्षा की गिरती स्थिति पर चिंता जताई, जबकि वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष ने संवैधानिक संकट की ओर इशारा करते हुए कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। कार्यक्रम का संचालन शम्स तबरेज़ क़ासमी ने किया।

popular post

इज़रायली शासन के पूरी तरह समाप्त हुए बिना क्षेत्र में शांति संभव नहीं: IRGC

इज़रायली शासन के पूरी तरह समाप्त हुए बिना क्षेत्र में शांति संभव नहीं: IRGC इस्लामी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *