आरएसएस को अब संघ परिवार कहना सही नहीं: राहुल गाँधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने एक बार फिर आरएसएस (RSS) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अब आरएसएस को संघ परिवार कहना सही नहीं है राहुल ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरा मानना है कि आरएसएस और संबंधित संगठन को संघ परिवार कहना सही नहीं है. क्योंकि परिवार में महिलाएं होती हैं, बुजुर्गों के प्रति सम्मान होता है, करुणा और स्नेह की भावना होती है, जो आरएसएस में नहीं है, अब मैं आरएसएस को संघ परिवार नहीं कहूंगा.

राहुल गाँधी ने इससे पहले वाले ट्वीट में झांसी में ननों का कथित उत्पीड़न और उनके साथ हुए दुर्व्यवहार का मामला उठाया था और इसे संघ के दुष्प्रचार का नतीजा बताया था.

उन्होंने अंग्रेजी में ट्वीट करते हुए लिखा था कि यह संघ परिवार के दुष्प्रचार का नतीजा है. वे ही एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं. यह अल्पसंख्यकों को रौंद डालने की सोच का नतीजा है.

बता दें कि राहुल ने पुलिस को कथिततौर पर बिना वारंट के गिरफ्तारी की विशेष शक्ति देने वाले प्रावधान वाले एक विधेयक को लेकर बिहार की विधानसभा में हुए हंगामे पर ट्वीट किया था.

उन्होंने ट्वीट किया था कि बिहार विधानसभा में हुई शर्मनाक घटना से ये बात साफ हो गई है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह से आरएसएस और भाजपामय हो चुके हैं.

कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों को सरकार कहलाने का कोई हक नहीं है. विपक्ष जनहित में अपनी आवाज उठाता रहेगा. हम नहीं डरते.

popular post

कुलगाम में सीआरपीएफ दल पर आतंकी हमला; हमले में तीन जवान घायल

कुलगाम में सीआरपीएफ दल पर आतंकी हमला; हमले में तीन जवान घायल कश्मीर घाटी के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *