कांग्रेस को एक वोट भी देना ख़तरनाक: बीजेपी
महाराष्ट्र के बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि कांग्रेस को वोट देने के परिणाम क्या हो सकता है, कर्नाटक में यह सब दिख रहा है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में कहा था, वीर सावरकर के ऊपर जिस तरह गलत टिप्पणी महाराष्ट्र में उन्होंने की थी।
कर्नाटक की सरकार को कहकर वहां पर उन्होंने सावरकर इतिहास को खत्म कर दिया। पूरी किताबें रद्द कर दीं। बावनकुले आगे कहा कि सबसे महत्वपूर्ण धर्मांतरण के खिलाफ जो कायदा बनाया था, इस कानून को लाने का काम बीजेपी ने किया, इसको खत्म करने का काम कांग्रेस ने किया।
चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि हिंदू को मुस्लिम करना, हिंदू को क्रिश्चियन करना, इसलिए इस कानून को लाने का काम बीजेपी ने किया। गो हत्या के कानून को भी आने वाले समय में यह खत्म करना चाहते हैं। कांग्रेस को एक वोट देना कितना खतरनाक है। महाराष्ट्र में यदि कांग्रेस आती है तो सभी कानून बदल देगी।
कर्नाटक मॉडल कांग्रेस पूरे देश में लागू करेगी। महाराष्ट्र के बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि उद्धव ठाकरे को लंदन से आज ही अपनी भूमिका स्पष्ट करना चाहिए, क्या धर्मांतरण का कायदा बंद होना चाहिए, क्या उन्हें मान्य है कि वीर सावरकर का पाठ हटा दिया जाए?
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर के एयरपोर्ट पर बड़ा बयान दिया है। इस बयान में उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो कर्नाटक पैटर्न हर जगह लागू करेगी। बावनकुले ने कहा कि कांग्रेस को एक वोट देना कितना खतरनाक हो सकता है, ये कर्नाटक पैटर्न से पता चलता है।


popular post
ईरान के जवाबी हमले का असर: सेंटकाम ने ईरान पर हमले के तीसरे चरण की समाप्ति का एलान किया
ईरान के जवाबी हमले का असर: सेंटकाम ने ईरान पर हमले के तीसरे चरण की
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा