ये चमत्कार है कि कांग्रेस भी जातीय जनगणना की मांग कर रही है: अखिलेश

ये चमत्कार है कि कांग्रेस भी जातीय जनगणना की मांग कर रही है: अखिलेश

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़वाहट बढ़ती ही जा रही है। पहले अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अब, कांग्रेस की जातीय जनगणना की मांग पर कटाक्ष किया है। के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले जातीय जनगणना (Caste Census) को लेकर सियासत भी तेज होती जा रही है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल जातीय जनगणना कराए जाने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी खुलकर इस मुद्दे को जोर-शोर से उठा रहे हैं।

इसी मांग को लेकर अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा है। अखिलेश ने कहा कि ये चमत्कार है कि आज कांग्रेस भी इसकी मांग कर रही है। अखिलेश यादव वे कहा कि, “जातीय जनगणना को लेकर तो कांग्रेस पार्टी अब मुखर हुई है, ये वहीं कांग्रेस पार्टी है, जिसने जातीय जनगणना के आंकड़े नहीं दिए।

कांग्रेस ने जातीय जनगणना नहीं होने दी, ये चमत्कार है, क्योंकि सबको एहसास हो गया है जब तक पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक भाईयों को साथ नहीं लिया तो आप कामयाब नहीं होगे। प्रधानमंत्री खुद यही कहते हैं, हम पिछड़े हैं। अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि “अब अगर पिछड़े, दलित और आदिवासी कुछ अगड़े भी कुछ जातीय जनगणना मांग रहे हैं तो इसमें क्या बात है।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच ये तल्खी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद से बढ़ी हुई हैं। कांग्रेस ने एमपी में सपा को एक भी सीट नहीं दी है, जिसके बाद दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ खुलकर बयानबाजी हो रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तो कांग्रेस पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया है।

उन्होंने तो यहां तक कह दिया है कि कांग्रेस ने उनके साथ जैसे व्यवहार मध्य प्रदेश में किया है, वैसा ही व्यवहार उन्हें यूपी में भी देखने को मिलेगा, क्योंकि वहां पर सपा विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles