हमें बर्बाद करने की इजरायल की मंशा कभी पूरी नहीं होगी: हमास
हमास और इजराइल के बीच दो माह से अधिक समय से जंग जारी है। युद्ध में अब तक 19 हजार से अधिक आम फिलिस्तीनी लोगों की मौत हो गई है। जहां इजरायल हमास को पूरी तरह खत्म करने की बात कर रहा है, तो वहीं, अब हमास समूह ने भी चेतावनी दी है। हमास का कहना है कि गाजा में उसे बर्बाद करने की इजरायल की मंशा कभी सफल नहीं होगी।
अल-कसम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें उसने इस बात की पुष्टि की है कि हमास को बर्बाद करने की इजरायल की मंशा कभी सफल नहीं होगी। उसने कहा कि इजरायल की लगातार बढ़ते हमले बंधकों को रिहा कराने में काम नहीं आएगी।
गौरतलब है, सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल पर हमला कर दिया था, जिसमें 250 से अधिक लोगों को आतंकी समूह ने बंधक बना लिया था। इसके जवाब में इस्राइल ने गाजा पट्टी को तबाह कर दिया। फिलहाल यह युद्ध थमता नहीं दिखाई दे रहा है। इजरायल प्रशासन का कहना है कि हमास के चंगुल में 129 लोग हैं।
ओबैदा ने कहा कि बंधकों की कोई भी रिहाई गाजा में किए जा रहे हमले की आक्रामता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि बंधकों को इजरायल इस तरह से नहीं छुड़ा पाएगा। न तो उसके लगातार हमले और न ही उसकी सेना के अभियान इसमें काम आएंगे। उन्होंने कहा कि दुश्मनों के लोगों को जीवित छोड़ना संभव नहीं है। इसका एक ही विकल्प है बातचीत। इसके अलावा और कोई विकल्प काम नहीं आएगा।
हमास ने चेतावनी दी कि इजरायल के हमले करने से अधिक बंधकों की मौत हो सकती है। साथ ही उसने इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर निशाना साधा। उसने कहा कि वह सब जानते हैं, लेकिन वे इस सच्चाई का सामना नहीं करना चाहते।


popular post
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा