हरियाणा  में INLD के प्रदेश अध्यक्ष, नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या

हरियाणा  में INLD के प्रदेश अध्यक्ष, नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष एवं बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उनकी जान चली गई है। इसमें नफे सिंह राठी समेत 4 लोग भीर रूप से घायल है। इस हमले में 3 सुरक्षाकर्मियों को कई गोलियां है। बराही फाटक के पास हादसा हुआ। हमलावर आई-10 गाड़ी में सवार होकर आए थे।

इनेलो नेता अभय चौटाला ने बताया कि राठी की झज्जर जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने सरकार पर राठी की जान को खतरा होने के बावजूद सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रहने का आरोप लगाया और राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

वहीं पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। झज्जर एसपी ने कहा कि सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, INLD प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह पर हमला पूरी प्लानिंग के तहत हमला हुआ था। तीन सुरक्षा कर्मियों भी फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार में आए कुछ हमलावरों ने राठी और उनके तीन गनमैनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक इस गोलीबारी में गाड़ी की अगली सीट पर बैठे राठी और उनके तीनों गनमैन घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर अपनी कार में फरार हो गए।

घायलों को ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनेलो के मीडिया सेल के इंचार्ज राकेश सिहाग ने नफे सिंह राठी की मौत की पुष्टि कर दी है। राठी के कमर एवं गले में गोलियां लगी। हमले के वक्त राठी अपनी फॉर्च्यूनर कार में सवार थे, जबकि हमलावर आई-20 कार से आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles