भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत!

भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह सिंह पन्नू की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत!

कई खालिस्तान समर्थकों की एक के बाद एक हत्याओं के बीच, अमेरिका में सड़क दुर्घटना में एक और प्रमुख खालिस्तानवादी की मौत का दावा किया गया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अमेरिका में भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी और सिख फॉर जस्टिस ग्रुप के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत खालिस्तान आंदोलन के लिए करारा झटका हो सकती है. सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जानलेवा हादसा यूएस हाईवे 101 पर हुआ। हालाँकि, इस संबंध में न तो खालिस्तानियों और न ही अमेरिकी सरकार ने कोई पुष्टि की है।

गौरतलब है कि पिछले 60 दिनों के भीतर कई खालिस्तानी नेता मारे गए हैं, जिनमें हरदीप सिंह नंजर, अवतार सिंह खंडा और परमजीत सिंह पंजवार शामिल हैं। उनकी मृत्यु के बाद, गुरपतवंत सिंह पन्नू 3 सप्ताह के लिए छिप गया था। गुरपतवंत सिंह पन्नू खालिस्तानी यूट्यूब चैनल का जाना-माना चेहरा था। हाल ही में खालिस्तान समर्थकों की हत्या के बाद उसने एक वीडियो जारी कर कनाडा और अमेरिका में भारतीय दूतावास के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया था.

यह उसका आखरी धमकी भरा वीडियो था. गुरपतवंत सिंह पन्नू काफी समय से अमेरिका में बैठकर पंजाब रेफरेंडम 2020 के नाम पर खालिस्तानी आंदोलन चला रहा था. वहां वह सिखों को भड़काने की कोशिश कर रहा था. रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब में कई लोग पकड़े गए, जिन्होंने पन्नू के कहने पर सरकारी और सार्वजनिक स्थानों पर खालिस्तानी नारे लिखकर माहौल खराब करने का काम किया.

हालिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रमुख खालिस्तानी नेताओं की अचानक मृत्यु और विघटन से ब्रिटेन और कनाडा में सक्रिय खालिस्तानी संगठनों का आकार और प्रभाव कम हो गया है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *