मास्को जाते हुए तेहरान रुकेंगे भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर

मास्को जाते हुए तेहरान रुकेंगे भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति ने कई देशों को चिंता में डाल दिया है।

मास्को जाते हुए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर तेहरान में अपने ईरानी समकक्ष से अफगानिस्तान संकट पर वार्ता करने के लिए कुछ घंटों के लिए रुकेंगे। इससे पहले भी मास्को जाते हुए भारतीय विदेश मंत्री तेहरान में रुक कर ईरानी अधिकारियों से वार्ता करते रहे हैं।

कहा जा रहा है कि रूस और भारत सरकार के व्यापार, वैज्ञानिक, तकनीकी, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सहयोग आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए मास्को जा रहे विदेश मंत्री एस जयशंकर 3:30 बजे ईरान पहुंच जाएंगे। ईरान में अपने कुछ घंटे के स्टे के दौरान वह ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ से अफगानिस्तान के ताजा घटनाक्रम पर चर्चा करेंगे।

याद रहे कि ईरान में आज से ही अफगानिस्तान शांति वार्ता शुरू हो रही है। तालिबान एवं अफगान सरकार के साथ-साथ अफगानिस्तान से संबंधित दलों की शिखर वार्ता आज तेहरान में ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ के उद्घाटन संबोधन के बाद शुरू हो जाएगी।

बता दें कि इससे पहले भी सितंबर 2020 में रूस जाते समय भारतीय विदेश मंत्री तेहरान रुके थे।

popular post

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *