भारत ने रूस से छेड़ा यूक्रेन का मुद्दा, कहा युध्द से हुआ पांच देशों का नुकसान

भारत ने रूस से छेड़ा यूक्रेन का मुद्दा, कहा युध्द से हुआ पांच देशों का नुकसान

पांच बड़े विकासशील देशों के समूह जिस में ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं के देशों के विदेश मंत्रियों की डिजिटल बैठक हुई जिस में भारत ने रूस ने सामने  यूक्रेन रूस युध्द के मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिक्स समूह की  बैठक में बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेन संघर्ष  के प्रभाव के कारण ऊर्जा खाद्य एवं अन्य उत्पादों की लागत में तीव्र वृद्धि हुई है तथा विकासशील देशों को ध्यान में रखते हुए इसे कम किया जाना चाहिए। चीन रूस एवं दो अन्य सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की मौजूदगी में जयशंकर ने यह भी कहा कि ब्रिक्स ने बार बार संप्रभु समानता क्षेत्रीय अखंडता अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान की पुष्टि की है तथा समूह को इन प्रतिबद्धताओं पर खरा उतरना चाहिए।

विदेश मंत्री जयशंकर की यह टिप्पणी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है उनहोंने यह एसे समय में की है कि जब एक तरफ पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद लम्बा खींच रहा है और वही दूसरी ओर यूक्रेन के खिलाफ रूस का सैन्य अभियान भी जारी है। जयशंकर ने कहा कि ब्रिक्स को सर्वसम्मति से और विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार का समर्थन करना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विदेश मंत्रियों ने यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा की और रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता का समर्थन किया।

बयान के मुताबिक उन्होंने संघर्ष की वजह से ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी चिंता व्यक्त की। बता दें कि इस बैठक में चीन के विदेश मंत्री वांग यी, ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस अल्बर्टो फ्रेंको फ्रांका, रूस के सर्गेई लावरोव और दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय संबंध मंत्री ग्रेस नलेदी ने हिस्सा लिया और बैठक की मेजबानी चीन ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles