अमेरिका, रूस, जापान समेत विश्व भर से भारत को मिली स्वतंत्रता दिवस की बधाई

 

अमेरिका, रूस, जापान समेत विश्व भर से भारत को मिली स्वतंत्रता दिवस की बधाई

अमेरिका, रूस और जापान ने आज 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत को बधाई दी है, ट्विटर के माध्यम से रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव ने सभी भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी, साथ ही कहा कि हमें कोई शक नहीं कि भारत नई नई उपलब्धियों और बड़े बड़े लक्ष्यों की तरफ़ आगे बढ़ेगा।

नई दिल्ली में मौजूद जापान के राजदूत सतोशी सुजुकी ने बधाई के साथ साथ भारतीय मित्रों के साथ भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाने की इच्छा ज़ाहिर की।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस अवसर पर रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी ओर से बधाई देने के साथ साथ कहा कि रूस और भारत के बीच संबंधों को और बढ़ाना दोनों देशों के हित में है, रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि आर्थिक, सामाजिक आऔर दूसरे क्षेत्रों में भारत ने जो सफ़लता हासिल की है उसे व्यापक तौर पर स्वीकार किया जाता है, उन्होंने कहा कि आपके देश को वैश्विक क्षेत्र में उच्च प्रतिष्ठा हासिल है, और अंतर्राष्ट्रीय एजेंडा के सामयिक मुद्दों को हल करने में अहम किरदार अदा करता है।

इससे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी भारत को शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि नई दिल्ली और वाशिंगटन को दुनिया के सामने ज़ाहिर करना चाहिए कि दो महान और विविध लोकतंत्र हर जगह के लोगों के लिए काम कर सकते हैं, एक बातचीत में बाइडन ने ने कहा कि मैं आज अमेरिका और दुनिया भर में जश्न मनाने वालों को एक सुरक्षित और ख़ुशहाल स्वतंत्रता दिवस की कामना करता हूं।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *