भारत-ईरान अफ़ग़ान संकट को हल करने की बना रहे योजना

भारत-ईरान अफ़ग़ान संकट को हल करने की बना रहे योजना

भारतीय विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने टेलीफोन कर, पदभार ग्रहण करने वाले अपने ईरानी समकक्ष हुसैन अमीरबदुल्लाहियन को बधाई दी।

दोनों ने अपनी बातचीत में नई दिल्ली और तेहरान को अपने संबंधों को विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जिसमें दोनों देशों के क्षेत्रीय और परिवहन सहयोग जैसे व्यापक क्षेत्रों का उल्लेख किया गया था।

बता दें कि भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री को आगे की बातचीत के लिए भारत आने का न्यौता दिया है। उन्होंने ने कहा कि ईरान और भारत को अफगानिस्तान पर परामर्श जारी रखने की जरूरत है, ताकि अफ़ग़ानिस्तान के मामले को जल्द से जल्द हल किया जा सके।

ईरानी न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ईरान के विदेशमंत्री अमीरबदुल्लाहियन ने विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों में ईरान-भारत संबंधों का विस्तार करने और कोरोना वैक्सीन के मुद्दे पर सहयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

ग़ौर तलब है कि ईरानी विदेश मंत्री ने चाबहार परियोजना के विकास में तेजी लाने और भारत के साथ व्यापार को बढ़ावा देने के प्रयासों का भी आह्वान किया है ।

अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा हुए तख्ता पलट पर ईरान के विदेशमंत्री अमीरबदुल्लाहियन ने कहा कि ईरान की सैद्धांतिक नीति देश में सभी अफ़ग़ान जातीय समूहों से बनी समावेशी सरकार के गठन का समर्थन करना है।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अफगानिस्तान में संकट को हल करने के लिए क्षेत्रीय राष्ट्रों सहित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को हाथ मिलाना चाहिए।

popular post

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में भी हुए विस्फोट

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *