भारत ने 15 देशों को दी वैक्सीन, 25 अन्य देशों को ‘मेड इन इंडिया’ कोविड वैक्सीन का इंतजार

कोरोना महामारी का सामना कर रहे विश्व जगत को कोरोना से राहत की उम्मीदें तब जगी जब कई देशों ने वैक्सीन बनाने में सफलता पाई हालांकि अमेरिका निर्मित वैक्सीन को कोई ख़ास सफलता नहीं मिली लेकिन भारत निर्मित वैक्सीन की दुनियाभर में मांग ने ज़ोर पकड़ लिया है।
इस आशय की पुष्टि करते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत ने अभी तक 15 देशों को कोविड-19 रोधी टीके की आपूर्ति की है और 25 अन्य देशों को भारत में बने कोरोना टीके का इंतजार है। उन्होंने कहा कि तीन श्रेणियों के देश भारत से टीका हासिल करने के इच्छुक हैं- गरीब, कीमत को लेकर संवेदनशील देश और दवा कंपनियों के साथ सीधे समझौता करने वाले अन्य देश।

विदेश मंत्री जयशंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘जहां तक मुझे पता है, हम 15 देशों को पहले ही टीके की आपूर्ति कर चुके हैं। 25 अन्य देशों को टीके का इंतजार है। लेकिन आज महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत इस मामले में विश्व के नक्शे पर उभरा है।’

भारत द्वारा अन्य देशों को दी जाने वाली वैक्सीन के बारे में विदेश मंत्री ने कहा कि कुछ गरीब देशों को अनुदान के आधार पर टीके की आपूर्ति की जा रही है जबकि कुछ देश उस कीमत पर टीका चाहते हैं जो भारत सरकार टीका निर्माताओं को दे रही है।

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *