भारत ने पंजाब में तैनात किया S-400 एयर डिफेंस
भारत ने दुनिया की बेहतरीन वायु रक्षा प्रणाली एस-400 की पहली यूनिट को पंजाब सेक्टर में तैनात कर दी है।
भारत ने अमेरिका की तरफ प्रतिबंध लगाने की धमकी को नजरअंदाज करते हुए दुनिया की बेहतरीन वायु रक्षा प्रणाली एस-400 की पहली यूनिट को पंजाब सेक्टर में तैनात कर दिया है।
पंजाब में एस-400 इसलिए तैनात किया गया है ताकि चीन और पाकिस्तान की तरफ से होने वाले आसमानी खतरों पर निगाह रखी जाए। रूस ने इस एयर डिफेंस सिस्टम की आपूर्ति करनी शुरू कर दी है।
इंडिया टुडे के अनुसार एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की पहली स्क्वॉड्रन को पंजाब सेक्टर में तैनात किया जा रहा है।’
पिछले दिनों दुबई एयरशो के दौरान रशियन फेडरल सर्विस फॉर मिलिट्री टेक्निकल को-ऑपरेशन (एफएसएमटीसी) के डाइरेक्टर ने दमित्रि शुगाएव ने बताया कि भारत को एस-400 की आपूर्ति शुरू हो गई है।
बता दें कि भारत ने करीब 5.5 अरब डॉलर की लागत से एस-400 की पांच यूनिटें खरीदने का करार रूस के साथ किया है। जिसपर भारत को अमेरिका की तरफ से प्रतिबंध की धमकी दी गई थी
रक्षा जानकारों का कहना है कि इस प्रणाली को ऐसी जगहों पर तैनात किया जाएगा जहां से चीन और पाकिस्तान के खतरों का मुकाबला आसानी से किया जा सके।
बताया जा रहा है कि इस रक्षा प्रणाली के उपकरणों को समुद्र और वायु मार्ग से लाया जा रहा है और जल्द ही इन्हें तय स्थानों पर तैनात कर दिया जाएगा।
गौर तलब है कि इस डील पर अमेरिका की भी नजर है। रूस के साथ इस डील पर आगे बढ़ने पर भारत पर अमेरिकी प्रतिबंध लगने का खतरा है। अमेरिकी विदेश मंत्री इस ओर इशारा कर चुके हैं।


popular post
ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया
ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा