इंडिया’ गठबंधन’ बिहार में 17 अगस्त से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू करेगा

‘इंडिया’ गठबंधन’ बिहार में 17 अगस्त से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू करेगा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन के कई अन्य घटक दलों के नेता मतदाता सूची के SIR और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ 17 अगस्त से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू करेंगे। सासाराम से इस यात्रा की शुरुआत होगी और इसका समापन एक सितंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘वोटर अधिकार रैली’ के साथ होगा। इस जनसभा में ‘इंडिया’ गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल हो सकते हैं।

यात्रा में राहुल गांधी के साथ आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव और बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य प्रमुख घटक दलों के नेता भाग लेंगे। राहुल गांधी इस यात्रा में विभिन्न जगहों पर पदयात्रा भी करेंगे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को सासाराम पहुंचकर यात्रा की शुरुआत की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हमारे लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई सड़कों पर होगी। 17 अगस्त से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक बिहार भर में एक विशाल ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू करेंगे। यह यात्रा खतरनाक एसआईआर के खिलाफ और वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई को एक जन आंदोलन बनाने के लिए है।’’

यात्रा की शुरुआत आगामी रविवार को सासाराम के रेलवे मैदान में एक सभा से होगी। इसके बाद यह यात्रा औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और आरा से होकर गुजरेगी।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *