दिल्ली में “इंडिया गठबंधन” का ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन जारी
आज, 6 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन के सांसदों का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार से मार्च निकालते हुए निर्वाचन आयोग के मुख्यालय ‘निर्वाचन सदन’ की ओर बढ़े। विपक्ष की मांग है कि ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें। प्रदर्शनकारियों ने ‘सेव डेमोक्रेसी’, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ और ‘डेमोक्रेसी नॉट फॉर सेल’ जैसे नारे लगाए।
मार्च को दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग पर रोक दिया। इसके बाद विपक्षी सांसद सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार के RSS की वर्दी में कटआउट भी दिखाई दिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर सीधे तौर पर CEC को निशाना बनाते हुए लिखा, “Gyanesh it’s done bro. Time to resign.”
इस प्रदर्शन में INDIA गठबंधन के कई प्रमुख दलों के नेता शामिल हुए। कांग्रेस की ओर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदर्शन में मौजूद हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) से अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ’ब्रायन, समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, CPI(M) से जॉन ब्रिटास और शिवसेना (UBT) से संजय राउत समेत कई विपक्षी सांसद मार्च में शामिल हुए हैं।
विपक्ष का आरोप है कि, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। खास तौर पर मतदाता पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले Form 6 में कथित बदलाव को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी सोमवार को कहा था कि उसने Form 6 के किसी संशोधित संस्करण को मंजूरी नहीं दी है और वह चुनाव आयोग के रिकॉर्ड की जांच करेगा कि बदलाव हुए थे या नहीं और उन्हें किसने अधिकृत किया था।
हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) और DMK आज के INDIA गठबंधन मार्च में शामिल नहीं हुए। AAP ने कहा है कि वह कथित चुनावी अनियमितताओं के ख़िलाफ़ अपनी अलग लड़ाई लड़ रही है। विपक्ष ने इस आंदोलन को आगे भी जारी रखने का फैसला किया है। कांग्रेस के अनुसार, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी महारैली आयोजित करने की योजना है, जिसमें विपक्षी दलों को बुलाया जाएगा।


popular post
ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया
ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा