आयकर विभाग 100 करोड़ रुपये की अघोषित आय का किया भंडा फोड़

पूर्वोत्तर भारत के असम (Assam) राज्य में आयकर विभाग (Income Tex) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बड़े ठेकेदारों के यहाँ छापा मारकर 100 करोड़ रुपये की अघोषित आय का भंडा फोड़ किया है। इस मामले को लेकर आयकर विभाग ने 22 दिसंबर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। 22 दिसंबर को गुवाहाटी, सिलापाथर और असम और दिल्ली में पथसला के चौदह स्थानों पर छापेमारी की गई थी।

छापा कार्रवाई के दौरान लगभग 100 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला। 9.79 लाख रुपये के आभूषण जब्त किए गए हैं और 2 करोड़ रुपये के कुछ अन्य आभूषणों के अधिग्रहण के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

आपको बता दें कि सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीतियां बनाने वाली शीर्ष इकाई है। आरोप है कि इन इकाइयों ने कोलकाता की कुछ खोखा कंपनियों से प्रतिभूतियों पर प्रीमियम हासिल किया तथा अपने बही खातों में कर्जों की फर्जी प्रविष्टियां दिखा कर गैर-वास्तविक असुरक्षित लोन के रूप में प्रॉपर्टियां ली हैं और कोलकाता स्थित शेल कंपनियों से प्रतिभूति प्रीमियम भी लिया है।

सीबीडीटी ने कहा कि तीनों समूहों ने अपने पूरे मुनाफे को सालों तक दबाए रखा और गुवाहाटी और कोलकाता में स्थित एंट्री ऑपरेटरों के माध्यम से बेहिसाब आय का कारोबार किया है। जिन शेल कंपनियों से लोन / प्रीमियम लिया गया था। वे केवल कागज पर हैं और उनका कोई वास्तविक व्यवसाय और साख नहीं है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *